28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रॉली पलटने से मां-बेटे की मौत, 6 घायल

रामनगर थाना क्षेत्र के गुलवार-गुजारा गांव में हुआ सड़क हादसा, 6 लोग बताए जा रहे घायल

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Jun 15, 2018

Tractor trolley overturn Mother and son died on spot

Tractor trolley overturn Mother and son died on spot

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिला अंतर्गत एक सड़क हादसे में मां-बेटे की जान चली गई। बताया गया कि ग्राम नौगांव से ईट भट्ठा की पथाई के बाद 8 लोग अपने-अपने घर का आशियाना लेकर गुलवार-गुजारा गांव जा रहे थे। इसी दौरान बस्ती के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में मां-बेटे ट्रॉली की चपेट में आ गए। वहीं चार से पांच लोग उछलकर 10 मीटर दूर जा गिरे।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में बस्ती के लोगों ने बचाव कार्य चालू करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रॉली में फंसे 6 लोगों को बाहर निकाला। जबकि मृतक मां-बेटे के शव को कब्जे में लेने के बाद पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर भेज दिया गया है। थाना पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे भइयालाल प्रजापति का परिवार नौगांव स्थित ईट भट्ठा का कार्य पूर्ण होने पर बारिश से पहले अपने घर का आशियाना उठाकर मूल घर वापस ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। जैसे ही गुलवार-गुजारा बस्ती के पास ट्रैक्टर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रॉली की चपेट में आने से मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई। वहीं परिवार के 6 सदस्य घायल हो गए। दुर्घटना की खबर लगते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने ट्रॉली को सीधा कर मृतकों के शव को बाहर निकाला। तुरंत घटना की सूचना रामनगर पुलिस सहित डायल 100 को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर में भर्ती कराया। जबकि मृतकों के शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

इनकी हुई मौत
गुलवार-गुजारा दुर्घटना में शांति प्रजापति पति भइया लाल प्रजापति 45 वर्ष और पुष्पेन्द्र पिता भइया लाल प्रजापति 14 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। दोनों मृतक मां-बेटे बताए जा रहे है। पीडि़त परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आषाढ़ मास से पहले ही आफत का पहाड़ टूट पड़ा है। जिन 6 लोगों को चोंट आई उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।