
Truck became looted, two robbers sent to jail
सतना. सिविल लाइन थाना इलाके के सोहावल मोड़ से ट्रक लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरपु्तार किया है। शनिवार को इस मामले का खुलासा एसपी रियाज इकबाल ने करते हुए बताया कि अमीर बनने की चाहत में घटना की गई थी। आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ ट्रक बरामद कर लिया गया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपी अदालत में पेश कर जेल भेज दिए गए।
यह है मामला
पुलिस के अनुसार, ट्रक एमपी 65 जीए 5500 का खलासी प्रदीप कोल निवासी बरेठिया ट्रक में ही सो रहा था। तभी कुछ बदमाशों ने प्रदीप की आंख में मिर्च झोंकते हुए उसे पीटा और ट्रक लूट लिया। पीडि़त ने सुबह करीब ६ बजे पुलिस के पास पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला गंभीर थाना एेसे में थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना द्ववेदी ने एसआइ डीडी खान, अजीत सिंह, अंजना त्रिवेदी, प्रधान आरक्षक दीपेश कुमार, आरक्षक विपिन शर्मा, संदीप तिवारी, खेमराज बागरी, मुकेश त्रिपाठी, प्रदीप चंदेल की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू की।
जबलपुर भेजने की तैयारी
खलासी ने एक बदमाश का नाम बता दिया था एेसे में पुलिस ने पहले आरोपी धीरू उर्फ बल्लू शर्मा पुत्र शंकर लाल शर्मा (27) निवासी सोहावल को पकड़ा। इसके बताने पर मंसूर अहमद पुत्र मकबूल अहमद (46) निवासी नजीराबाद को गिरफ्त में लिया। मंसूर ट्रक का ही मिस्त्री है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गैरेज से लूटा हुआ ट्रक बरामद कर लिया। इसके साथ ही वारदात में प्रयुक्त की गई मोटर साइकिल और गमछा भी जब्त किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मंसूर ट्रक को जबलपुर ले जाकर बेचने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही दबोच लिया।
नहीं बताए अन्य मामले
जिले के नयागांव थाना क्षेत्र से दो ट्रक और एक ट्रक कोलगवां थाना इलाके से भी चोरी हुआ है। लेकिन आरोपियों ने इन ट्रकों के बारे में कोई सुराग नहीं दिया। पुलिस का कहना है कि दो ही आरोपी इस पूरी वारदात में रहे हैं। मंसूर मिस्त्री है इसलिए उसने ट्रक की बॉडी, नंबर प्लेट बदल दिया था।
Published on:
28 Jul 2019 12:38 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
