योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए एनएफएसए लाभार्थियों को 30 नवंबर तक अपने नजदीकी उचित मूल्य दुकानदार पर पोस मशीन के माध्यम से समस्त सदस्यों के आधार नबर की सीडिंग, ई-केवाईसी, परिवार के सदस्यों के नाम एवं एलपीजी आईडी की सीडिंग करवानी होगी। सस्ते गैस सिलेंडर के लिए सीडिंग प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। सीडिंग के लिए लाभान्वितों को अपने साथ आधार कार्ड, जन आधारकार्ड, गैस डायरी (एलपीजी आईडी) व राशनकार्ड साथ लेकर जाना होगा।