11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदलाव की बयार: राजस्थान में यहां पिता की मौत के बाद पहरावणी पर लगाया प्रतिबंध

चौथ का बरवाड़ा राजकीय उमावि के उपप्राचार्या नेमराज बाकोलिया ने समाज सुधार की दिशा में नई पहल शुरू की है। गत दिनों उनके पिता की मौत के बाद केवल पगड़ी रस्म सम्पन्न कराई। वहीं पहरावणी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया।

less than 1 minute read
Google source verification
raigar_samaj.jpg

चौथ का बरवाड़ा राजकीय उमावि के उपप्राचार्या नेमराज बाकोलिया ने समाज सुधार की दिशा में नई पहल शुरू की है। गत दिनों उनके पिता की मौत के बाद केवल पगड़ी रस्म सम्पन्न कराई। वहीं पहरावणी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया। उनका यह प्रयास रैगर समाज के लिए अनूठी पहल है। उनकी प्रेरणा से अब समाज के लोगों में भी जागरूकता का संदेश प्रसारित होगा। इस दौरान समाज को भी कर्म खर्च का संदेश दिया।

उनके पिता मोतीलाल बाकोलिया का 24 फरवरी को निधन हो गया था। इसके बाद विभिन्न सामाजिक प्रथाओं पर अंकुश लगा दिया। उन्होंने सिर्फ पगड़ी की रस्म पूरी की। वहीं अनावश्यक पहरावणी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। किसी की भी पहरावणी स्वीकार नहीं की। साथ लेने देने के अवसर पर सिर्फ 100 रुपए ही स्वीकार किए। अनावश्यक खर्च पर प्रतिबंध की पहल की।

यह भी पढ़ें : राजस्थान भाजपा में ज़बरदस्त बवाल, सड़क पर उतरा घोषित उम्मीदवारों का विरोध

छात्रावास में लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा की
उन्होंने खैरदा शिव कॉलोनी स्थित रैगर छात्रावास में लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा की है। लाइब्रेरी के लिए रैगर छात्रावास प्रबन्ध समिति पदाधिकारियों को एक लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर लाइब्रेरी तैयार करवाने का निर्णय किया। इनके अथक प्रयासों से जिला मुख्यालय पर छात्रावास का निर्माण पूरा करवाकर 9 सितंबर 2023 को उद्घाटन करवाया था। इस अवसर पर रामदयाल गुसाईवाल, दीनदयाल तसीवाल, रामसहाय बाकोलिया, बरदी चन्द तगाया, केदारलाल ढिंढोरिया, जियाराम बकोलिया, राजकुमार वर्मा, रामबाबू जैलिया आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : जब सिर्फ 26 की उम्र में ही Sachin Pilot ने जीत लिया था लोकसभा चुनाव, जानें किसे दी थी शिकस्त?

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग