
राजस्थान पुलिस: फाइल फोटो
Sawai Madhopur Crime News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में सूरवाल थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब आरोपी युवक का मोबाइल खंगाला तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। युवक के मोबाइल में साइबर ठगी के सबूत मिले। पुलिस ने उसके पास से एंड्रॉयड मोबाइल, दो सिम और बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की है।
थानाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस धनौली मोड़ पर पहुंची तो वहं खड़े युवक पर शक हुआ। युवक मोबाइल चला रहा था। पुलिस गाड़ी को सामने आते देख मोबाइल को जेब में रख भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर इसे पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम राजकुमार पुत्र मस्तराम मीना निवासी गालद खुर्द थाना मलारना डूंगर बताया।
पुलिस ने युवक के पास मिले मोबाइल को चैक किया तो इसमें साइबर ठगी के साक्ष्य मिले। युवक को थाने लाया गया। जांच पड़ताल में युवक के मोबाइल में एप्लीकेशन इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि में रुपए डबल करने का लुभावना ऑफर, फर्जी इन्वेस्ट प्लान आदि के सबूत मिले। पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
08 Jun 2025 01:24 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
