4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूलों में तालाबंदी होते ही तीन घंटे में देनी होगी सूचना, देरी की तो शिक्षक-कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

स्कूलों में तालाबंदी को लेकर प्रदेशभर में हर जिले में स्थापित होगा कंट्रोल रूम, तालाबंदी होते ही तीन घंटे में बीकानेर निदेशालय को देनी होगी सूचना, सूचना देने में देरी की तो शिक्षक-कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
2 min read
Google source verification
Office district education officer

Office district education officer

सवाईमाधोपुर. प्रदेश के स्कूलों में तालाबंदी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए शिक्षा विभाग ने नई कवायद शुरू की है। स्कूलों में तालाबंदी को लेकर अब प्रदेशभर में हर जिले में कंट्रोल रूम ( Control room ) स्थापित होगा।


दरअसल, शिक्षकों की कमी व अन्य संसाधनों के अभाव में सरकारी स्कूलों में तालाबंदी की घटनाए होती है। इस संबंध में हाल ही में बीकानेर निदेशक नथमल डिडेल ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर तालाबंदी को रोकने के लिए कंट्रोल रूम खोलने के निर्देश दिए है। इसके लिए समस्त संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा तालाबंदी के लिए सजग रहने के साथ ही अपने परिक्षेत्र के स्कूलों में तालाबंदी को रोकने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। कंट्रोल रूम के नम्बर सार्वजनिक कर सभी शिक्षक को देने होंगे। इसको रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे है। Sawai madhopur patrika hindi news

सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक रहेगा सक्रिय
शिक्षा विभाग के अनुसार जिला मुख्यालय पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। कंट्रोल रूम सुबह आठसे दोपहर दो बजे तक सक्रिय रहेगा। इसमें किसी भी प्रकार तालाबंदी होने पर तुरंत सूचना बीकानेर निदेशालय स्तर पर देनी होगी। कंट्रोल रूम में विशेष कार्मिक की ड््यूटी लगाकर मोबाइल व बेसिक नम्बर जारी किया जाएगा।

video बाइक चोर गिरफ्तार, चार वाहन बरामद

सूचना में की देरी तो होगी कार्रवाई
तालाबंदी होने की सूचना देने में देरी करने पर संबंधित कर्मचारी, अधिकारी व शिक्षक पर कार्रवाई होगी। राजकार्य में उदासीनता के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

NEWS : बैंक मैनेजर लापता,पटेल नगर पीएनबी बैंक का मामला,कोतवाली थाने में दर्ज हुई

रिक्त पदों को लेकर चिंता में निदेशालय
पूर्व में तालाबंदी की घटना सबसे ज्यादा हुईथी। इससे कई बार बड़े जाम और आंदोलन हुए थे। पर्याप्त संसाधन नहीं होने से बच्चे, अभिभावक व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्कूलों में तालाबंदी की थी। इससे राज्य सरकार की छवि को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। इस बार फिर तालाबंदी की घटना को रोकने के लिए पहले से ही कंट्रोल रूम बनाकर सतर्क रहने की तैयारी की गई है।

संस्था प्रधानों की बढ़ी जिम्मेदारी
निदेशक के आदेश में रिक्त पद व भौतिक संसाधन वाले संवदेशनशील स्कूलों की सूची बनाने के आदेश दिए है। ऐसे स्कूलों में एसडीएमसी, एसएमसी और पीटीए से पहले ही समझाईश की जाएगी। इसके साथ ही इन स्कूलों में नियमित सम्पर्क कर विधिवत संचालन के प्रयास करने है। इससे तालाबंदी को रोका जा सकें।

जिले में रिक्त पदों पर एक नजर

इनका कहना है...
जिला स्तर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी की घटनाओ ंको लेकर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। यह सुबह आठ से दो बजे तक सक्रिय रहेगा। इससे तालाबंदी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
चन्द्रशेखर जैमिनी, सहायक परियोजना समन्वयक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग