15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाईमाधोपुर के सुरेली रेलवे स्टेशन पर शादीशुदा युवक-युवती ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह

Love Affair Suicide Case Rajasthan: चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र के सुरेली रेलवे स्टेशन के पास सुबह युवक-युवती ने चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ऐसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Love Affair Suicide Case Rajasthan

घटना के बाद सुरेली रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों की भीड़। फोटो: पत्रिका

सवाईमाधोपुर। सवाईमाधोपुर जिले के सुरेली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को युवक और युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों की पहचान टोंक जिले के बनेठा क्षेत्र स्थित सुरज्या भेरू गांव निवासी के रूप में हुई है। सूचना पर बनेठा थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक युवक-युवती के परिजनों को सूचना भिजवा दी है।

जानकारी के अनुसार चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र के सुरेली रेलवे स्टेशन के पास सुबह युवक-युवती ने चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ऐसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक-युवती के शव को चौथ का बरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है।

दोनों ही शादीशुदा थे

मृतक की पहचान 24 वर्षीय विमल गुर्जर पु​त्र रामनिवासी गुर्जर और 22 वर्षीय मनचिता गुर्जर पुत्र रूपनारायण गुर्जर के रूप में हुई है। दोनों ही शादीशुदा थे और एक ही गांव के रहने वाले थे। युवक-युवती पड़ोसी बताए जा रहे है। मृतक युवक-युवती टोंक जिले के सुरज्या भेरू गांव के रहने वाले थे।

काफी समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि, परिजनों ने इस बारे में कुछ ही नहीं कहा गया है। लेकिन, पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से ही मामले की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। वहीं, सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने चौथ का बरवाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।