
शिवाड़. बनास नदी में बहे जयपुर निवासी दो युवकों का बुधवार को भी पता नहीं चला।एनडीआरएफ दल विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान जुटा रहा।
उपखंड अधिकारी रघुनाथ खटीक ने बताया कि एनडीआरएफ टीम ने बनास नदी के सोलपुर माधोराज, बंगला की ढाणी तथा रेलवे पुलिया क्षेत्र में मोटर नाव से युवकों को तलाशने का प्रयास किया। अभियान में पुलिस, राजस्वकर्मी, गोताखोर व समीप के गांवों के लोग जुटे, लेकिन सफलता नहीं मिली। उल्लेखनीय है कि रविवार को जयपुर निवासी दो युवक नदी में बह गए थे।
Published on:
24 Aug 2016 10:28 pm
