19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan politics : वसुंधरा राजे और किरोड़ीलाल ने त्रिनेत्र गणेश मंदिर में एक संग लगाई हा​जिरी, दोनों ने मांगी एक ही मनोकामना, जानें

Rajasthan politics : भाजपा की दिग्गज नेता और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और सांसद किरोड़ी लाल मीणा दोनों ने ही साथ में त्रिनेत्र गणेश मंदिर में दर्शन किया और दोनों ने एक ही मनोकामना मांगी। जानें क्या है वो मनोकामना....

2 min read
Google source verification
vasundhara_raje_kirorilal.jpg

वसुंधरा राजे और सांसद किरोड़ी लाल मीणा

Rajasthan politics : राजनीति में मौसम कब बदल जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। बड़ी अदावत रखने वाले नेता भी मौके की नजाकत समझकर एक दूसरे की गलबाहियां करते देखे गए हैं। यह सियासी वक़्त की नजाकत है। सवाई माधोपुर में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की एक घंटे तक सांसद किरोड़ीलाल मीणा से मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने त्रिनेत्र गणेश मंदिर और शिव मंदिर में भगवान के दर्शन किए। उस वक्त वसुंधरा राजे के पुत्र झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। वसुंधरा राजे और किरोड़ीलाल मीणा की इस मुलाकात से सियासी हवा में गरमी आ गई है।

लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों नेता अब अपनी दुश्मनी और मतभेदों को भुलाकर एक साथ आ रहे हैं। वजह है, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में अब वक्त नहीं बचा है। और भाजपा आलाकमान की इच्छा राजस्थान की सत्ता पर काबिज होना है। इसके बाद फिर लोकसभा चुनाव भी आने वाले हैं। जब फायदा हो तो दुश्मनी भुला देना ही फायदे का सौदा है।



लम्बे समय तक दोनों के बीच थी तकरार

पूर्व में सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बीच सब कुछ ठीक नहीं था। काफी लम्बे समय तक दोनों के बीच तकरार थी। और दोनों एक दूसरे का पसंद नहीं करते थे। मजबूर होकर किरोड़ीलाल मीणा भाजपा को गुडबाय कर राजपा पार्टी का साथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़े - Rajasthan politics : कांग्रेस को मात देने को भाजपा का धांसू प्लान तैयार, BJP-39 दिलाएंगे जीत

किरोड़ी लाल मीणा हुए कीमती

पर किरोड़ीलाल मीणा के इस कदम से भाजपा घबरा गई। और अपने पसंदीद सिपाही को आलाकमान ने पार्टी में वापस ले लिया। और पुरस्कार के रुप में राज्यसभा सांसद भी बनवाया। बस इसके बाद तो किरोड़ीलाल मीणा वक्त बदल गया। भाजपा में सांसद किरोड़ी लाल मीणा की कीमत लगातार बढ़ने लगी।

किरोड़ी लाल मीणा को मंत्री बनाए जाने की संभावना

आदिवासी वोट बैंक साधने के लिए किरोड़ीलाल मीणा इतने कीमती हो गए कि भाजपा राजस्थान ही नहीं मध्य प्रदेश में उनका प्रयोग करने लगी। चुनावी सभाओं में इसका असर दिखता था। मध्य प्रदेश में भी मीणा समाज की बड़ी संख्या है। राजस्थान,मध्य प्रदेश अब दोनों राज्यों में ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। उन्हें केंद्रीय कार्यसमिति का सदस्य भी बना दिया गया है। और चर्चा तेज हो गई है कि किरोड़ी लाल मीणा को नए फेरबदल में मंत्री भी बनाया जा सकता है।

एकला नहीं सब मिलकर चलो...

राजस्थान विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव की जरूरत को देखते हुए सांसद किरोड़ी लाल मीणा और वसुंधरा राजे के बीच दोस्ताना माहौल बनने लगा है। नहीं तो वसुंधरा राजे सांसद किरोड़ी लाल मीणा के आंदोलनों में कभी नहीं पहुंची। पर अब सियासी वक़्त की नजाकत कह रही है एकला नहीं सब मिलकर चलो।

यह भी पढ़े - राजस्थान चुनाव पर सचिन पायलट की भविष्यवाणी, कांग्रेस हैरान भाजपा परेशान, जानें क्या कहा?

दोनों ने जीत की मनोकामना मांगी

सवाई माधोपुर के होटल नाहरगढ़ रणथम्भौर में विजय संकल्प बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में शिरकत करने के लिए भाजपा के देश और प्रदेश स्तर के तमाम नेता आए हुए हैं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज सुबह रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर में अपनी हाजिरी लगाई और विधिवत पूजा अर्चना की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी मौजूद रहे। दर्शन करने के दौरान देश प्रदेश की खुशहाली की मनोकामना की। साथ ही आगामी होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत के लिए भी मनोकामना मांगी।

यह भी पढ़े - पूरे राजस्थान में इस दिन सारे कांग्रेसी रहेंगे बिल्कुल चुप, वजह है बहुत अनोखी