1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंतरिक्ष में कल दो सैटेलाइट के टकराने से मच सकती है तबाही, नासा ने जारी की चेतावनी

Satellite Crash Alert : नासा के दो सैटेलाइट अब काम नहीं करते हैं, ये तेज गति में एक-दूसरे की ओर बढ़ रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 30 Jan 2020, 10:49 AM IST

crash1.jpeg

Satellite Crash Alert

नई दिल्ली। अंतरिक्ष (space) में ग्रहों की चाल और वहां की पल-पल की खबर लेने के लिए कई देशों ने अपने सैटेलाइट भेज रख हैं। मगर यही सैटेलाइट (satellite) अब मुसीबत का सबब बन सकते हैं। दरअसल अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के दो सैटेलाइट आपस में टकरा सकते हैं। इसके चलते नासा ने चेतावनी भी जारी की है।

3000 साल पुरानी ममी से आ रही थी गाने की आवाज, वैज्ञानिकों ने की रिकॉर्डिंग

नासा के मुताबिक ये टक्कर (collide crash) 31 जनवरी यानि कल हो सकती है। भारतीय समयानुसार सैटेलाइट सुबह करीब 5 बजे आमने-सामने होंगे। अगर इन दोनों सैटेलाइट की टक्कर हुई तो अमेरिका के पिट्सबर्ग में इसका कचरा गिर सकता है। उस दौरान दोनों सैटेलाइट के बीच 50 से 100 फीट की दूरी हो सकती है। दोनों सैटेलाइट अब काम नहीं करते हैं। अंतरिक्ष में घूम रहे इन सैटेलाइट में एक का नाम जीजीएसई-4 (GGSE-4) है। वहीं दूसरे का नाम आईआरएएस (IRAS सैटेलाइट है। GGSE-4 को अमेरिका ने 1967 में लॉन्च किया था। यह अमेरिकी वायुसेना का जासूसी उपग्रह था। इसका वजन करीब 85 किलोग्राम है। यह अंतरिक्ष में 14.64 किलोमीटर प्रति सेकंड की गति से घूम रहा है।

दूसरे सैटेलाइट IRAS को सन 1983 में लांच किया गया था। अमेरिका (America) ने इसे पृथ्वी की निगरानी के लिए भेजा था। इसका वजन लगभग 1083 किलोग्राम है। यह भी करीब 15 किलोमीटर प्रति सेकंड की गति से अंतरिक्ष में चल रहा है। चूंकि दोनों सैटेलाइट की गति तेज है ऐसे में इनकी टक्कर होने से भारी नुकसान हो सकता है। अभी दोनों सैटेलाइट्स की ऊंचाई पृथ्वी से करीब 900 किलोमीटर है।