1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज है साल 2019 का सबसे छोटा दिन और लंबी रात, गूगल ने डूडल बनाकर इसे बनाया खास

Shortest Day of the 2019 : विंटर सॉल्सटिस में सूरज धरती से काफी दूर होता है पृथ्वी के घूर्णन की वजह से दिन छोटा और रात बड़ी होती है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 22 Dec 2019, 10:53 AM IST

Shortest Day of the 2019

Shortest Day of the 2019

नई दिल्ली। साल में एक दिन ऐसा आता है जिसमें दिन सबसे छोटा और रात सबसे लंबी होती है। वैज्ञानिक गणना के अनुसार 22 दिसंबर यानि आज का दिन सबसे छोटा (shortest day of the year) होगा। उत्तरी गोलार्द्ध (Northern Hemisphere) में इसी से सर्दियों के मौसम (winter season) की शुरुआत मानी जाती है। इस खास मौके पर गूगल ने डूडल (google doodle) बनाकर प्यारा सा मैसेज दिया है।

मरने से पहले ही बॉडी होने लगती है डिएक्टिवेट, मिलने लगते हैं ये 10 सिगनल्स

डूडल में पृथ्वी और प्यारा सा आइस मैन बेबी बनाया गया है। साल के सबसे छोटे दिन को विंटर सॉल्सटिस (संक्रांति) (Winter Solstice 2019) कहा जाता है। इस दिन सूरज से धरती काफी दूर होती है। इसलिए पृथ्वी पर चांद की रौशनी काफी देर तक रहती है। विंटर सॉल्सटिस पृथ्वी के घूर्णन की वजह से होता है। इस दौरान पृथ्वी अपने अक्ष पर लगभग 23.5 डिग्री झुकी हुई होती है।

विंटर सॉल्सटिस के दिन जब सूर्य की सीधी किरणें भूमध्य रेखा के दक्षिण भाग में मकर रेखा के साथ पहुंचती हैं तो उत्तरी गोलार्ध में यह दिसंबर संक्रांति (Winter Solstice 2019) कहलाता है। पृथ्वी का उत्तरी ध्रुव सूर्य से दूर होता है और दक्षिणी गोलार्ध में सूर्य का ज्यादा प्रकाश मिलता है। 22 दिसंबर को दिन 10 घंटे 39 मिनट और रात 13 घंटे 20 मिनट 44 सेकंड की होगी।