1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंसानों ने ऐसे सिखा था पैदल चलना, वैज्ञानिकों ने बताई चौका देने वाली कहानी

आखिर इंसान ने चलना कब और क्यूं शुरू किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vivhav Shukla

•

Updated: 24 Nov 2019, 6:31 PM IST

a_new_twist_in_the_story_of_human_learning_to_walk.jpg

नई दिल्ली। मानव की उत्पत्ति कैसे हुई इसके लेकर बहुत सी कहानियां सामने आ चुकी हैं लेकिन इसकी सही जानकारी आज भी एक बड़ी पहेली है। इसके अलावा इंसानों के चलने(How Did Humans Learn to Walk) की बात को लेकर भी कई दावे किए जा चुके हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने मानव के दोनों पैरों पर चलने की कला को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

वैज्ञानिकों ने बताया कि डैन्यूवियस गुगेनमोसी नाम के एक कपि में इंसानों लगभग सभी गुण मौजूद थे। रिर्सच में पता चला है कि डैन्यूवियस सीधे खड़े हो कर दो पैरों पर चल सकता था। साथ ही यह पेड़ों पर उछलकूद करते समय अपने दोनों हाथों और दोनों पैरों का बखूबी इस्तेमाल करता था। सीधे खड़े हो कर चलने वाले कपियों में यह अब तक का सबसे पुराना कपि है।

वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि दो पैरों पर चलने की कला इंसान और बंदरों के साझे पूर्वज कपियों में हुई थी। अब तक यह माना जाता रहा है कि 60 लाख साल पहले पूचिम्पैंजी जैसे एक जीव ने दो पैरों पर चलना शुरू किया। इसके बाद इंसानों ने सीधे खड़े होने से पहले झुक कर चलना सीखा। लेकिन डैन्यूवियस इस कहानी को पूरी तरह से बदल सकते हैं। फिलहाल अभी इस पर खोज जारी हैं। जल्द ही इंसानों के दो पैर पर चलने वाली कहानी में कई दिलचस्प बातें जानने को मिल सकती हैं।