1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंतरिक्ष में एक सीध में नजर आएंगे 3 ग्रह, 20 साल में एक बार आता है ऐसा खास मौका

Rare Astronomical Event : 20 जुलाई तक अंतरिक्ष में दिखेगा दुर्लभ नजारा, ग्रह बदलेंगे अपनी चाल धरती समेत दो ग्रहों के बीच में आने से बनेगी सीधी रेखा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Soma Roy

•

Updated: 16 Jul 2020, 2:47 PM IST

saurmandal11.jpg

Rare Astronomical Event

नई दिल्ली। अंतरिक्ष (Galaxy) में इन दिनों एक के बाद एक कई दुर्लभ घटनाएं देखने को मिल रही हैं। उल्कापिंडों की बारिश के बाद अब ग्रहों की चाल में फेरबदल (Planets Changing Position) हुआ है। जिसके चलते उनकी जगह भी बदली है। ऐसे में अगले 5 दिनों तक यानी 20 जुलाई तक कुछ अद्भुत घटनाएं देखने को मिलेंगी। खगोलविदों के अनुसार तीन ग्रहों के एक सीध में आने से एक बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। ये दृश्य काफा खास होगा क्योंकि ऐसा नजारा 20 साल में महज एक बार भी देखने को मिलता है। इस साल के बाद अब अगली बार ये खगोलीय घटना (Astronomical Events) साल 2040 में ही देखने को मिलेगी।

वैज्ञानिकों के अनुसार धरती इस बार बृहस्पति, शनि और प्लूटो के साथ एक सीधी रेखा में आ रही है। यह बेहद दुर्लभ स्थिति होगी। इसे देखने के लिए उच्च तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। 16 जुलाई की सुबह सूर्य और प्लूटो की बीच पृथ्वी आएगी। इस नजारे को सुबह 7.47 बजे ये घटना देखी जा सकेगी। तब तीनों ग्रह एक सीधी रेखा में होंगे। वहीं 20 जुलाई को अपोजिशन ऑफ सैटर्न की स्थिति बनेगी। इसलिए 20-21 जुलाई के बीच रात 3.44 बजे सूर्य और शनि ग्रह के बीच में धरती आएगी।

खगोलविदों ने बताया कि इससे पहले सूर्य और शनि के बीच धरती साल 2000 में आई थी। इस बार दोबारा वही स्थिति बन रही है इसलिए सबमें काफी उत्साह है। बृहस्पति ग्रह को मध्यरात्रि में दक्षिण-पूर्व दिशा की तरफ आसमान में चमकता हुआ देखा जा सकेगा। अगर इसे दूरबीन से देखा जाए तो यह आपको इसके चंद्रमाओं के साथ भी दिख सकता है।