1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिसर्च में हुए चौंकाने वाले ये बड़े खुलासे, चमगादड़ सोने-खाने से लेकर हर बात पर करते हैं ये काम

रिसर्च में सामने आई कई बातें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prakash Chand Joshi

•

Updated: 19 Oct 2019, 11:59 AM IST

bat

नई दिल्ली: धरती पर इंसानों के साथ-साथ कई प्रजाति के जीव-जानवर भी मौजूद हैं। इंसानों की तुलना में इनकी जिंदगी थोड़ा मुश्किल होती है। इन्हीं में से एक है चमगाड़। इसकी कई बातें आप जानते होंगे जैसे ये अंधेरे में शिकार करने के लिए ध्वनि तरंगो का इस्तेमाल करता है। लेकिन चमगादड़ को लेकर हाल ही में हुई रिसर्च कई राज खोलती है।

चमगादड़ मुंह से ध्वनि निकालाता है और इन्हीं ध्वनि किरणों की आवाज जब उसके कानों तक पहुंचती है तो वो इसी से अंदाजा लगाता है कि उसका शिकार है कहां। वहीं अब चमगादड़ को लेकर कई रोचक जानकारी सामने आई हैं। ये रिसर्च जरनल साइंटिफिक रिपोर्ट में सामने आई है। बताती है कि चमगादड़ों के बीच हर बात को लेकर बहस होती है। वो ज्यादातर समय चींखते ही रहते हैं और झगड़ालू भी होते हैं। इनकी 60 प्रतिशत बातचीत को जब ट्रांसलेट किया गया, तो इसको 4 भागों में बांटा गया है।

पहले भाग में इन्हें भोजन के लिए लड़ते देखा गया है। दूसरे भाग में इन्हें सोने की जगह को लेकर काफी लड़ते हुए और हंगामा करते हुए भी देखा गया है। वहीं तीसरे भाग में जो मेल चमगादड़ होते हैं उन्हें अपने क्वालिटी पार्टनर को लेकर चिल्लाते हुए पाया गया है। साथ ही चौथे भाग में ये साथ बैठने को लेकर लड़ते-झगड़ते हैं। मतलब कुल मिलाकर हर चीज के लिए लड़ाई-झगड़ा। वहीं एक अन्य पक्ष ने ये भी देखा कि जब चमगादड़ किसी जानने वाले पक्षी से बात करते हैं तो उनकी टोल अलग होती है और वहीं जब वो किसी अनजान पक्षियों से बातचीत करते हैं तो उसमें काफी फर्क होता है।