1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंदर और पिग को मिलाकर चीन के वैज्ञानिकों ने पैदा किए ये दो अनोखे बच्चे, लोग हैरान

Hybrid Animal : जिंग की स्टेट सेल की लैब और प्रजनन जीव विज्ञान ने मिलकर किया ये प्रयोग अनोखे ब्रिड के पैदा हुए दोनों बच्चों की मौत, लोग वैज्ञानिकों को बता रहे हैं अनैतिक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 8 Dec 2019, 10:55 AM IST

Hybrid Animal

नई दिल्ली। वैज्ञानिक (scientists) अक्सर नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। जानवरों की नई ब्रीड तैयार करने के इस एक्पेरिमेंट में चीन ने दो अनोखे बच्चे पैदा किए हैं। जिन्हें पिग (Pig) और बंदर (Monkey) को मिलाकर तैयार किया गया है। ये नया जीव (Hybrid) इतना अनोखा है कि इसे देख सब हैरान रह गए। हालांकि इन अनोखे बच्चों की एक हफ्ते के अंदर मौत हो गई।

18 हजार साल पहले बर्फ में दब गया था ये जानवर, आज भी सुरक्षित है इसकी लाश

चीन के वैज्ञानिकों ने बंदर और पिग के जीन्स को लेकर एक नया प्रयोग किया। उन्होंने ऐसे दो बच्चे पैदा किए। बच्चों में जानवरों के दिल, यकृत, प्लीहा (spleen), फेफड़े और त्वचा में सिनोमोलगस बंदरों की आनुवंशिक चीजें थीं। यह प्रयोग बीजिंग की स्टेट सेल की लैब और प्रजनन जीव विज्ञान ने मिलकर किया था। वैज्ञानिक तांग हाइ के अनुयार यह पूरी तरह से बंदर-पिग की पहली ब्रिड थी।

तांग हाइ ने बताया कि एक हफ्ते के दौरान ही दोनों बच्चे मर गए। उनके भ्रूण में बंदर की स्टेम कोशिकाएं थीं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि इनकी मृत्यु क्यों हुई। माना जा रहा है कि इनकी मौत आइवीएफ प्रक्रिया में आई गड़बड़ी के चलते हुई। वैज्ञानिकों के इस अनैतिक काम के चलते उनकी खूब बुराई भी हो रही है।