
अब अंतरिक्ष में बिजली तैयार करेगा ये देश, ये खबर भारतीयों को भी कर सकती है प्रभावित
नई दिल्ली। उद्योग हो या परमाणु संबंधित कार्य हो सभी क्षेत्र में चीन आविष्कार करता आया है। इस बार चीन न ऐसा करने जा रहा है। जिसको सुनते ही आप हैरत में पड़ जाएगें। इस बार चीन ने अंतरिक्ष में सोलर प्लांट लगाने का फैसला किया है। जिसको लेकर चीन पूरी तैयारी कर चुका है। अगर इस मिशन को करने में चीन को सफलता मिली तो वो एक शहर को रोशन कर पाएगा। इस काम को करने में वैज्ञानिकों को जिन दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है वो है तकनीकी समस्या। लेकिन चीन इस समस्या को ठीक कर ले तो यह दुनिया में सबसे बड़ी सफलता होगी।
वहीं दूसरी ओर आपको बता दें कि धरती तक बिजली को सोलर प्लांट के जरिए जिस बिजली को पहुंचाया जाएगा वो सोलर फार्म को जियोस्टेशनरी ऑर्बिट में प्लेस किया जाएगा। जियोस्टेशनरी ऑर्बिट ( Geostationary orbit ) से ही एनर्जी ट्रांसमिट की जाएगी। बिजली को माइक्रोवेव्स या लेजर के माध्यम से धरती तक भेजा जाएगा। चीन के स्पेस टेक्नोलॉजी technology के विशेषज्ञयों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सबसे पहले यह देखा जाएगा कि इससे इंसान, पेड़-पौधों या फिर किसी जीव पर कोई असर तो नहीं पड़ रहा। जिसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बता दें कि चीन ने 2020 तक सोलर, हवा, हाइड्रो और न्यूक्लियर पर 367 बिलियन डॉलर खर्च करने का फैसला लिया है। चीन की सरकारी एजेंसी के मुताबिक, ये सोलर पावर स्टेशन 2050 तक तैयार हो जाएगा। प्लांट को बनाने के लिए जो उपकरण लगने हैं, उन्हें अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। जिसके बाद अंतरिक्ष में ही इसको असेंबल किया जाएगा। काफी टेस्टिंग के बाद स्टेशन को पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।
Published on:
27 Mar 2019, 5:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.