1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आने वाले 50 सालों में खत्म हो जाएगी 1700 से अधिक जीवों की प्रजातियां ….वजह जान कर हो जाएगें हैरान

भविष्य में 1700 अधिक प्रजातियां हो जाएगीं विलुप्त अमरीका के प्रोफेसर ने कहा जीवों के लिए होगें प्राकृतिक आवास कम 2070 तक करीब 30 से 50 प्रतिशत आवास छिन सकता है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vishal Upadhayay

•

Updated: 30 Mar 2019, 5:41 PM IST

species

आने वाले 50 सालों में खत्म हो जाएगी 1700 से अधिक जीवों की प्रजातियां ....वजह जान कर हो जाएगें हैरान

नई दिल्ली- मनुष्य अपने मतलब के लिए जमीन का इस्तेमाल करता ही जा रहा है जिसके चलते जंगलों में रहने वाले जीव-जंतुओं और पशु-पक्षियों का घर उनसे छीना जा रहा है। इस वजह से 1700 जीव प्रजातियां आने वाले 50 सालों में विलुप्त हो जाएगीं। जिसका खतरा वन्य विभाग को सता रहा है। एक पत्रिका ( नेचर क्लाइमेट चेंज ) में लिखा है कि इंसान लगातार भूमि खनन करता ही जा रहा है। जिसका भुगतान जंगलों में रहने वाले वन्य जीवों को करना पड़ सकता है।

कहा जा रहा है इससे जीवों का वन्य आवास का एरिया कम होता जा रहा है। जिसकी वजह से 1700 प्रजातियों पर विलुप्त हो जाने का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, अमरीका स्थित येल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर वाल्टर जेट्स ने कहा, हमें अपने विश्लेषण से यह पता चला कि वैश्विक भूमि प्रयोग से जुड़े राजनीतिक एवं आर्थिर निर्णयों के कारण विश्वभर में जीवों का प्राकृतिक आवास कम होने की आशंका है।

अध्ययन में यह पाया गया कि मनुष्यों द्वारा भूमि प्रयोग बढ़ाए जाने से आगामी 50 वर्ष में 1700 प्रजातियों पर विलुप्त होने का खतरा बढऩे की आशंका है। अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि 2070 तक इन प्रजातियों का करीब 30 से 50 प्रतिशत प्राकृतिक आवास छिन सकता है।