1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इतने सालों से धरती पर घटी इन रहस्यमयी घटनाओं का नहीं मिला है आज तक कोई जवाब

एक शख्स रातों-रात बन गया था गणितज्ञ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prakash Chand Joshi

•

Updated: 28 Sep 2019, 3:57 PM IST

science.jpg

नई दिल्ली: हमारे जीवन में कई ऐसी घटनाएं घटती हैं, जो कभी-कभी हमें हैरान कर देती हैं। साथ ही ये घटनाएं ऐसी होती हैं कि इन पर जल्दी विश्वास करना भी बेहद मुश्किल होता है। लेकिन हम जिन घटनाओं के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, उन्हें जानने के बाद आपके लिए उन पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल जरूर हो सकता है। लेकिन आप इन घटनाओं से मुंह नहीं मोड़ सकते।

साल 2002 में अमेरिका के अलास्का में एक ऐसी घटना घटी, जो आज भी लोगों के लिए गुत्थी बनी हुई है। यहां के रहने वाले जेसन पैजेट नाम का शख्स रातों-रात गणित का विद्वान बन गया था। जेसन की गणित में बिल्कुल भी रूचि नहीं थी। वो इस विषय के बारे में ज्यादा कुछ जानते भी नहीं थे। लेकिन एक दिन सड़क पर एक लुटेरे ने उन्हें ऐसा घूंसा मारा कि उसके बाद से वो 'मैथेमेटिकल जीनियस' बन गए। यही नहीं 24 साल के एक शख्स ने तो ये तक दावा किया कि वो जो भी काम करता था, उससे उसे ऐसा लगता था वो काम वो पहले कर चुका है। उस शख्स का नाम गुप्त रखा गया है। लेकिन ये गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पाई कि भाल ऐसा कैसे हुआ होगा।

वहीं इंग्लैंड की रहने वाली बेवरली गिलमौर नाम की महिला ने कुछ साल पहले ऐसा दावा किया, जो हर किसी को ये सोचने पर मजबूर कर देता है कि क्या ये भगवान का चमत्कार था या फिर विज्ञान की ताकत? महिला का दावा था कि वो पिछले 30 सालों में लगभग 1 हजार बार मौत का अनुभव कर चुकी है। लेकिन जो बात सबसे ज्यादा चौंकाती है वो ये कि वो महिला इसके बावजूद भी जिंदा है। ऐसी ही एक अन्य घटना भी हर किसी को हैरान कर देती है और वो ये कि अमेरिका के लोवा में रहने वाले लैंडन जोन्स नाम के लड़के को न तो कभी प्यास लगती है और न ही कभी चोट लगती है। मेडिकल साइंस भी इस घटना को जानकर हैरान है।