फिर भारत में ऐसा क्यों नहीं?
ऑस्ट्रेलिया में औद्योगिक कचरे से सडक़ निर्माण के बाद अब पूरा ध्यान भारत पर है कि यहां पर इस तरह की सडक़ का निर्माण क्यों नहीं संभव है? देशभर में कुल करीब 43,936 औद्योगिक ईकाइयां हैं जिनसे करीब 70 लाख टन प्रदूषित कचरा निकलता है। एसोचैम की एक रिपोर्ट के अनुसार 1.4 लाख टन कचरा हर दिन पैदा हो रहा है। इसमें 10 से 15 फीसदी कचरा जानलेवा है जिसका सीधा असर पर्यावरण और मनुष्यों पर पड़ रहा है।