02. वैैनिशिंग पेन एनोटेशन- मीटिंग के दौरान जब हम स्क्रीन पर कुछ शेयर करते हैं तो कभी-कभी किसी खास जगह या कंटेंट पर फोकस चाहते हैं। इसके लिए अब आपके जूम टूल बॉक्स में एनोटेशन का ऑप्शन भी है। स्क्रीन शेयरिंग पर क्लिक करें, टूलबार में एनोटेट पेन बटन नजर आएगा, इसमें टेक्स्ट टूल, ड्रा टूल, स्टैम्प जोड़ सकते हैं या हाइलाइट स्टफ का उपयोग कर सकते हैं। अगर स्क्रीन से कुछ हटाना है तो आपके पास यहां ईरेज बटन भी है जिसका इस्तेमाल शेप, टेक्स्ट या स्टैम्प को हटाने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा सिलेक्ट टूल का उपयोग कर आप स्क्रीन पर किसी खास चीज को मूव भी कर सकते हैं। सबसे बेहतरीन है वैनिशिंग एनोटेशन पेन ऑप्शन भी है जो आपको स्क्रीन पर टेम्प्रेरी इमेज या शेप बनाने का विकल्प देता है और कुछ ही सेकंड्स में खुद ही गायब हो जाता है।