1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीवाश्म के पेट में मिला 4 मीटर लंबे जानवर का कंकाल, वैज्ञानिक रह गए दंग

Massive Fossil Found : दक्षिण पश्चिम चीन में एक खदान की खुदाई के दौरान वैज्ञानिकों को एक खतरनाक शिकारी जीव का जीवाश्म मिला इस जीवाश्म का नाम थालाटोसॉर है। इसके पेट में एक सरीसृप का जीवाश्म मिला है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Soma Roy

•

Updated: 22 Aug 2020, 8:19 PM IST

fossil1.jpg

Massive Fossil Found

नई दिल्ली। डायनासोर की धरती पर मौजूदगी से लेकर अन्य जीव-जंतुओं के वजूद का पता लगाने में जीवाश्म (Fossil) सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में दक्षिण पश्चिम चीन में एक खदान की खुदाई के दौरान वैज्ञानिकों को एक खतरनाक शिकारी जीव का जीवाश्म मिला। हैरानी वाली बात यह है कि जीवाश्म के पेट के अंदर एक 4 मीटर लंबा जानवर पाया गया, जो एक (Reptile) सरीसृप का जीवाश्म है।

वैज्ञानिकों के अनुसार खुदाई में मिले जीवाश्म का नाम इचियोसॉर (ichthyosaur) है। इसके पेट में मिले एक और जीवाश्म को देख शोधकर्ता दंग रह गए। दूसरा जीवाश्म चार मीटर लंबे छिपकली जैसे जलीय सरीसृप का है। इसका नाम थालाटोसॉर (Thalattosaur) है। यह समुद्री जीवाश्म के पेट में अब तक का पाया गया सबसे लंबा जीवाश्म है। शोधकर्ताओं का मानना है कि थालाटोसॉर का शिकार किया गया होगा या फिर उसे मरने के बाद खाया गया होगा। हालांकि अभी इस बारे में विस्तृत अध्ययन बाकी है।

डेविस में कैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी के जीवाश्म जीवविज्ञान (paleobiology) के प्रोफेसर और इस अध्ययन के सहलेखक रियोसूके मोटानी का कहना है कि अभी तक पाए गए सभी समुद्री सरीसृप जीवों में कभी भी पेट में इस तरह की चीज नहीं पाई है। ये वाकई अद्भुत है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले धारणा थी किकेवल सेफलापोड खाने वाले जीव हैं। मगर उसके पेट में जो अव्यव पाए गए उन पर पेट के एसिड का असर नहीं हुआ था। इसका मतलब यह हुआ कि यह अपने भोजन को निगलते ही मार दिया।