1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2019 में tiktok पर हमने बिठाये रिकॉर्ड 1450 करोड़ घंटे

इंडस्ट्री ट्रैकर ऐप एनी का कहना है कि मोबाइल ऐप विकसित करने की लागत और उपयोग ने 2019 में एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mohmad Imran

•

Updated: 25 Jan 2020, 9:45 PM IST

2019 में tiktok पर हमने बिठाये रिकॉर्ड 1450 करोड़ घंटे

2019 में tiktok पर हमने बिठाये रिकॉर्ड 1450 करोड़ घंटे

बीते एक साल में मोबाइल ऐप बाजार ने वैश्विक उपभोक्ता खर्च का 120 बिलियन डॉलर (12 हजार करोड़ रुपए) का राजस्व कमाया। इस कमाई का 72 फीसदी हिस्सा अकेले मोबाइल वीडियो गेम ऐप के जरिए आया था। वहीं विज्ञापन से ऐप डवलपर कंपनियों को 190 बिलियन डॉलर (19 हजार करोड़ रुपए) की आय हुई। ऐप हनी के अनुसार साल 2020 में भी ऐप बाजार की यह रफ्तार जारी रहेगी और साल के अंत तक कुल वैश्विक बाजार 240 बिलियन डॉलर (24 हजार करोड़ रुपए) होने का अनुमान है। वहीं वैश्विक बाजार में अकेले चीन का आधा योगदान है और वह मोबाइल डिवाइस पर समय बिताने वाली आबादी वाला सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। शोधकर्ताओं के अनुसार मोबाइल पर स्क्रीन टाइमिंग का वैश्विक औसत अब प्रति व्यक्ति प्रति दिन 3.7 घंटे हो गया है।

टिकटॉक यहां भी शीर्ष पर
चीनी कंपनी बाइटडांस इनक्लूसिव के टिकटॉक ऐप ने यहां भी बाजी मार ली है। वीडियो शेयरिंग ऐप पर बीते साल पूरी दुनिया में उपयोगकर्ताओं ने रेकॉर्ड 1450 करोड़ घंटे (14.5 बिलियन घंटे) बिताएं हैं। वहीं 2019 की चौथी तिमाही में इसमें 200 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। यानि यूजर ने प्रत्येक 10 में से 9 दिन टिकटॉक पर बिताए। वहीं यूट्यूब ने भी दो साल में वृद्धि दर्ज करते हुए वैश्विक दर्शक संख्या में 870 फीसदी की बढ़ोत्तरी की।

जनरेशन जेड का प्रभाव
1997 के बाद पैदा हुई युवा पीढ़ी को जनरेशन जेड कहते हैं। यह पीढ़ी भी इस वृद्धि का एक बड़ा कारण है। 2019 में खेलों से आय में वृद्धि जारी रही। इस साल 1121 मोबाइल गेम ऐप बाजार में आए जिनसे 50 लाख रुपए से ज्यादा की आय हुई। वहीं सदस्यता आधारित गेमिंग ऐप्स ने भी जबरदस्त वृद्धि की है। अमरीका में ऐपल 79 और गूगल 21 फीसदी नॉन-गेमिंग ऐप पर काबिज है। यहां भी टिंडर और नेटफ्लिक्स सबसे आगे रहे। 2017 से 2019 के बीच मोबाइल फाइनेंस ऐप का इस्तेमाल दोगुना हो गया है जिसमें यूजर्स को पिछले एक साल में 1.1 ट्रिलियन (1 अरब रुपए से ज्यादा) बार इस तरह की सेवाएं प्राप्त हुई हैं। यह चीन, भारत और ब्राजील जैसे मोबाइल-फस्र्ट देशों में ज्यादा देखने को मिला। जबकि मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की बात करें तो इंडोनेशिया, जापान और रूस सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं।