पुरानी लिथियम बैटरी- अक्सर रिचार्जेबल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, जैसे सेलफोन, श्रवण यंत्र जैसे रेडियो और घडिय़ों में इस्तेमाल हाने वाली इन बैटरी को टेप के दो टुकड़ों के बीच रखें। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनमें आग न लगे। ऐसे ही 12 वोल्ट से अधिक पॉवर की बैटरियों को भी टेप किया जाना चाहिए। एएए, एए, सी और डी बैटरियां गैर-विषैली होती हैं। इसलिए इन्हें सामान्य कचरे के साथ फेंक सकते हैं। कुछ बड़े शहरों में ई-वेस्ट का निस्तारण करने वाले संगठन और कंपनियां अपने स्टोर पर इन बैटरीज को रिसाइकिल करने के लिए लेते हैं। एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संस्था Call2Recycle बैटरियों का निपटान करता है। आप इसकी वेबसाइट call2recycle.org भी देख सकते हैं।