31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG! लालच में खोद डाली ‘शापित ममी’ की कब्र, लेकिन फिर सबकी हो गई मौत

खोजकर्चाओं ने नहीं पड़ी थी चेतावनी विशेषज्ञों ने भी बताया शापित ममी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prakash Chand Joshi

•

Updated: 23 Dec 2019, 11:49 AM IST

Mummy grave dug in greed but then everyone dies

Mummy grave dug in greed but then everyone dies

नई दिल्ली: आपने कई ममी की खबरें पढ़ी होगी, जिनमें कई चौंकाने वाले खुलासे या कई राज खुले होंगे। ममी की ये चौंकाने वाली खबरें मिस्त्र से आती है क्योंकि ये प्राचीन देश है और यहां ममी ( mummy ) की मान्यता भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 92 साल पहले एक ऐसी ममी मिली थी जो मौत का पैगाम लेकर आई थी और उसने कई लोगों की जान ले ली थी। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

इस गांव ने शहरों को छोड़ा पीछे, यहां हर व्यक्ति की कमाई है 80 लाख रुपये

दरअसल, जिस ममी की हम बात कर रहे हैं वो किसी और कि नहीं बल्कि मिस्त्र ( Egypt ) के सबसे कम उम्र के राजा तूतेनखामेन की थी। बताया जाता है कि तूतेनखामेन की कब्र के चारों ओर खूब सारा खजाना गाड़ा गया था। एक बार खोज करने वाले लोग उस कब्र के पास आ गए। उन्होंने मकबरे के दरवाजे पर लिखी चेतावनी को भी नजरअंदाज कर दिया। चेतावनी में साफतौर पर लिखा था कि जो भी तूतेनखामेन की शांति भंग करेगा उसे मौत मिलेगी। प्राचीन कथा के अनुसार मिस्त्र के युवा सम्राट तूतेनखामेन की मौत बीमारी की चलते 18 साल की उम्र में हो गई थी। करीब 3500 साल बाद उनकी कब्र को 1922 में ब्रिटिश ऑर्कियोलॉजिस्ट हॉवर्ड कार्टर ने खोजा था। जब तूतेनखामेन की कब्र खोजी गई, तो उनकी ममी के नीचे से सीढ़ियां निकली थी, जो एक कमरे तक जाती थी। ये कमरा सोने-चांदी के कई सामानों से भरा हुआ था। वहां कई जगह मिस्त्र की भाषा में चेतावनी लिखी थी।

वहीं खुदाई के कुछ दिन बाद से ही ऑर्कियोलॉजिस्ट हॉवर्ड की टीम के कई सदस्यों की रहस्यमयी मौत होनी शुरू हो गई थी। वहीं कुछ महीनों बाद लॉर्ड जॉर्ज कारनारवन की भी मौत हो गई थी। बताया जाता है कि इन्होंने ही सबसे पहले तूतेनखामेन के कंकाल को छुआ था। यही नहीं जो लोग ममी के देखने पहुंचे थे, उनमें सेकुछ लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग पागल हो गए। दरअसल, कामिल की पत्नी भी उस ममी को देखने पहुंची थी और फिर उन्होंने घर पहुंचकर प्रिंस की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं ब्रिटिश गर्वनर ली स्टक की भी रहस्यमयी तरीके से मोत हो गई थी।