कुदरती आपदाओं में भूकंप सबसे बड़ी आपदा है जिसके बारे में अभी इंसानों को पूरी जानकारी भी नहीं हैं, 2001 में गुजरात में आये भूकंप को शायद ही कोई भूल हो जिसमें 20 हजार लोगों की जान चली गई थी, और 26 दिसंबर 2004 को 9.1 तीव्रता के भूकंप के बाद आई सुनामी ने तो पूरी दुनिया को हिला कर रखा दिया था, इस दैवी आपदा में 2 लाख 30 हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। ये सभी घटनाएं धरती के घूमने की रफ्तार कम होने की वजह से हो रही हैं, वैज्ञानिकों का मानना है कि धरती की घूर्णन गति या अपनी धुरी पर घूमने की गति धीमी होने के कारण ही भूकंपीय घटनाएं बढ़ने लगी है। एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि पाया कि सन 1900 के बाद से सात या इससे भी अधिक तीव्रता वाले भूकंपों की संख्या बढ़ गई है। 20वीं सदी के अंतिम के पांच वर्षों में पृथ्वी की घूर्णन गति में थोड़ी कमी आई तो सात से अधिक के तीव्रता वाले भूकंपों की तादाद बढ़ गई। वैज्ञानिकों ने इसके लिए हर साल 25 से 30 तेज भूकंप दर्ज किए। इनमे15 बड़े भूकंप माने गए।