1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अध्ययन में हुआ खुलासा, अगर नहीं लेते ऑफिस से छुट्टियां तो हो सकती है ये बीमारी

जो लोग लेते हैं छुट्टियां उन्हें इस बीमारी से है कम खतरा यह शोध न्यूयॉर्क की सिरैक्यजू यूनिवर्सिटी ने किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prakash Chand Joshi

•

Updated: 23 Jun 2019, 5:27 PM IST

office

अध्ययन में हुआ खुलासा, अगर नहीं लेते ऑफिस से छुट्टियां तो हो सकती है ये बीमारी

नई दिल्ली: आज के समय में किसी भी व्यक्ति के पास किसी दूसरे व्यक्ति के लिए ज्यादा समय नहीं होता। इसका सबसे बड़ा कारण है भागडौड़ भरी व्यस्त दिनचर्या। सुबह उठना फिर जल्दी ऑफिस जाना और देर से लौटना। लगभग सभी लोगों की दिनचर्या कुछ ऐसी ही होती है। हालांकि, कई लोग थोड़ी छुट्टियां ले लेते हैं। लेकिन जो लोग नहीं लेते उन्हें थोड़ा वक्त तो जरूर छुट्टियों के लिए निकालना चाहिए। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक अध्ययन में सामने आया है कि छुट्टियां न लेने वाले लोगों को दिल की बीमारी होने का खतरा रहता है।

क्या कहता है अध्ययन

अमेरिका ( America ) में स्थित सिराक्यूज विश्वविद्यालय ( Syracuse University ) के सहायक प्राध्यापक ब्रायस ह्यूस्का ने कहा "हमने पाया कि जिन व्यक्तियों ने पिछले 12 महीनों में अक्सर छुट्टियां ली हैं, उनमें मेटाबोलिक सिंड्रोम और मोटाबोलिक लक्षणों का जोखिम कम है। मेटाबोलिक सिंड्रोम दिल की बीमारियों के लिए जोखिम कारकों का एक संग्रह हैं। यदि आप में ये ज्यादा है तो आपको दिल की बीमारियां होने का खतरा कहीं ज्यादा है।" मनोविज्ञान और स्वास्थ्य पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में पाया गया कि छुट्टियां लेना मेटाबोलिक संबंधी लक्षण कम कर देता है।

काम के साथ-साथ छुट्टियां भी जरूरी!

ब्रायस ने ये भी कहा कि "ये महत्वपूर्ण है क्योंकि हम वास्तव में ये देख रहे हैं कि जो इंसान अकसर ही छुट्टियों पर जाते हैं उनमें हृदय रोग का खतरा कम पाया गया।" अध्ययन में कहा गया है कि ऑफिस से आप जितनी ज्यादा छुट्टियां लेंगे आपको इस बीमारी का खतरा उतना ही कम होगा। मेटाबॉलिक सिंड्रोम के कारण ही व्यक्ति को हाइपरटेंशन, कोलेस्ट्रोल और दिल की बीमारियां होती हैं। इस शोध को न्यूयॉर्क ( new york ) की सिरैक्यजू यूनिवर्सिटी ने किया है। ऐसे में अध्ययन की मानें तो काम करने के साथ-साथ छुट्टियां ( vacation ) लेना भी जरूरी है।