1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन ने चांद पर झंड़ा फहराकर गढ़ा नया कीर्तिमान, देखती रही पूरी दुनिया

चीन ने चांग- 4 को पिछले महीने 8 दिसंबर को लॉन्च किया था। इससे पहले चीन ने साल 2013 में चांग- 3 लांच किया था जो 1976 के बाद चांद पर उतरने वाला पहला स्पेसक्राफ्ट बना था।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Neeraj Tiwari

•

Updated: 12 Jan 2019, 12:09 PM IST

उपग्रह

चीन ने चांद पर झंड़ा फहराकर गढ़ा नया कीर्तिमान, देखती रही पूरी दुनिया

नई दिल्ली। चीन का अंतरिक्ष यान चांग-4 शुक्रवार को रोवर चंद्रमा की सतह पर उतर कर एक नया कीर्तिमान गढ़ दिया। इसके बाद चीन ने चांग ई-4 मिशन को पूरी तरह सफल बताया है। इस मिशन में अंतरिक्षयान ने चंद्रमा के सुदूर क्षेत्र में कदम रखा था। रिले उपग्रह क्वीकियाओ (मैगपी ब्रिज) की सहायता से चांग ई-4 के रोवर युतु-2 (जेड रैबिट-2) और लैंडर ने एक-दूसरे की तस्वीरें ली हैं, जो इसके सुचारु रूप में कार्य करने का संकेत है। बता दें कि चीन ने चांग- 4 को पिछले महीने 8 दिसंबर को लॉन्च किया था। इससे पहले चीन ने साल 2013 में चांग- 3 लांच किया था जो 1976 के बाद चांद पर उतरने वाला पहला स्पेसक्राफ्ट बना था।

चांद से आई तस्वीरें

चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने कहा कि जांच में शामिल वैज्ञानिक उपकरणों ने अच्छी तरह से काम किया है और रोवर द्वारा ली गई तस्वीरें और डेटा को वापस ग्राउंड कंट्रोल में भेज दिया गया है। शुक्रवार शाम 4.47 बजे बीजिंग एयरोस्पेस कंट्रोल सेंटर में लैंडर और रोवर की तस्वीरें एक बड़ी स्क्रीन पर दिखाई गईं। दोनों लैंडर पर चीनी राष्ट्रध्वज नजर आ रहे थे और तस्वीरों की पृष्ठभूमि में चंद्रमा की सतह नजर आ रही थी। चांग ई-4 तीन जनवरी को 177.6 डिग्री पूर्वी देशांतर और 45.5 डिग्री दक्षिणी अक्षांश में चांद के अनदेखे हिस्से में उतरा था और फिर बीती रात रोवर चंद्रमा की सतह पर उतरा था।

चांद के एक हिस्से को नहीं देख पाते लोग

जिस प्रकार पृथ्वी, सूर्य की परिक्रमा करती है। ठीक वैसे ही चांद, पृथ्वी की परिक्रमा करती है। यही वजह है कि जब चांद धरती का चक्कर लगा होता है तो उस वक्त अपनी धुरी पर घूमने होने के कारण लोग चांद के एक हिस्से को ही देख पाते हैं और चंद्रमा का दूसरा हिस्सा पृथ्वी के सामने कभी नहीं आ पाता है। । बता दें कि पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा है, जिसने इसकी परिक्रमा ४.५३ बिलियन साल पहले शुरू की थी।