7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शोधकर्ताओं का दावा! हरी पत्तेदार सलाद खाने से होता है दिमाग 11 साल जवान

जो लोग हर दिन हरी पत्तेदार सब्जियां खाते हैं, उनकी याददाशत और सोचने की क्षमता अधिक होती है

2 min read
Google source verification
dementia,study,memory,thinking,team,vegetables,eating,salad,strategies,greens,percentage,elderly people,

नई दिल्ली। सलाद खाने के कई फायदे हैं। इस बात को सही साबित करने के लिए कई बार रिसर्च भी हो चुकी है। हाल ही में एक अध्ययन में सामने आया है जो लोग हरी पत्तेदार सब्जियों की सलाद अपनी रोज की खुराक में शामिल करते हैं वे दिमाग को 11 साल जवान रखते हैं। आपको बता दे यह शोध अमेरिका के रश विश्वविद्यालय के शोधार्थियों किया है और बताया है कि जो लोग हर दिन हरी पत्तेदार सब्जियां खाते हैं, उनकी याददाशत और सोचने की क्षमता में बाकी लोगों की तुलना में अधिक होती है जो सब्जियां नहीं खाते हैं या कभी कभार खाते हैं।

एक पत्रिका में प्रकाशित हुए अध्ययन के अनुसार, दोनों समूहों के बीच अंतर आयु में 11 वर्ष कम के बराबर था। विश्वविद्यालय से जुड़ी मार्था क्लेयर मॉरिस ने बताया कि अपने दिमाग की सेहत को बढ़ाने का यह सरल तरीका है कि आप रोज़ अपनी खुराक में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। शोधकर्ताओं ने बताया कि ऐसे बुजुर्ग लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है जो डिमेंशिया के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में इसे रोकना ज़रूरी है। उन्होंने बताया कि यह शोध लगभग 81 वर्ष के 960 लोगों पर किया गया है। यह अध्ययन उन पर करीब-करीब साढ़े चार साल तक किया गया।

हरी सलाद खाने के और फायदे हैं जैसे हरी, पत्तेदार सब्जियां वजन नियंत्रण और मोटापा कम करने के लिए श्रेष्ठ हैं, क्योंकि इनमें कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है। क्योंकि हरी सब्जियों में फैट की मात्रा कम होती है और फाइबर की अधिक, यह कैंसर की सम्भावना को भी कम करता है। एक शोध के अनुसार अगर आप अपने आहार में रोज़ाना एक हिस्सा हरी सब्जियों का बढ़ा दें, तो ह्रदय की बिमारियों का खतरा 11 प्रतिशत कम हो जाता है। पत्तेदार सागों में पाया जाने वाला प्राकृतिक फाइबर आपको अधिक संतुष्ट महसूस कराता है क्योंकि पोषक पदार्थ पेट में लंबे समय तक फाइबर के साथ रहते हैं।