1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंगल ग्रह पर फिर मिले जीवन के सबूत, डेड बॉडी मिलने से चौंके वैज्ञानिक

Indication Of Life In Mars : ओहायो यूनिवर्सिटी के कीट विज्ञानी ने अध्ययन कर बताई कई चीजें क्यूरियोसिटी रोवर से ली गई तस्वीरों से हुआ खुलासा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 22 Nov 2019, 12:09 PM IST

life in mars

नई दिल्ली। मंगल ग्रह ( mars ) पर जीवन को लेकर सालों से बहस चली आ रही है। समय-समय पर ग्रह पर मिलने वाले सबूतों से वैज्ञानिकों के दावे और पुख्ता होते हुए नजर आते हैं। हाल ही में मंगल ग्रह पर वैज्ञानिकों ( scientists ) को एक डेडबॉडी मिली है। जिससे मंगल ग्रह पर जीवन होने की संभावना और ज्यादा बढ़ गई है।

अंतरिक्ष में मिला चीनी का खजाना, उल्कापिंडों के टूटने से हुआ खुलासा

अमेरिका के ओहायो यूनिवर्सिटी के कीट विज्ञानी और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा से जुड़े डॉ. विलियम रोमोसर ने एक अध्ययन किया है। इसमें पाया गया कि कीट पतंगों की कई डेड बॉडियां पड़ी हुई हैं। इनमें कॉकरोच से लेकर मधुमक्खी आदि मौजूद हैं। डॉ. विलियम रोमोसर के मुताबिक मंगल से मिली तस्वीरों से पता चलता है कि वहां पर ऐसी कई आकृतियां देखने को मिली हैं जो मक्खियों और रेंगने वाले जैसे सांपों की आकृतियों से मिलती-जुलती है।

मंगल ग्रह पर मिली इन चीजों की तस्वीर क्यूरियोसिटी रोवर से ली गई हैं। इन तस्वीरों में मकड़ी, कॉकरोच जैसे कई आर्थोपोड जीवों के संकेत मिले हैं। डॉ. विलियम रोमोसर ने कहा इन आकृतियों का स्‍वरूप भविष्‍य में मिलने वाली गहन जानकारी के आधार पर बदल भी सकता है। इससे पहले भी मंगल ग्रह पर कई पैरों वाली आकृतियां मिली हैं। इनकी खोज मार्स पर भेजे गए रोवर्स से हुई थी।