1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैज्ञानिकों ने खोजा दुनिया का सबसे प्राचीन जंगल, मिले 3860 लाख साल पुराने जीवाश्म

Oldest Forest Found : न्यूयॉर्क के काहिरा शहर के पास हुई खोज में मिली ये अनोखी चीजें जीवाश्मों की कुछ जड़ों का आकार 15 सेंटीमीटर तक है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 21 Dec 2019, 1:08 PM IST

Oldest Forest Found

Oldest Forest Found in New York

नई दिल्ली। वैज्ञानिक अक्सर भूत और भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए खोज करते रहते हैं। इसी बीच वैज्ञानिकों को 3860 लाख साल पुराने जीवाश्म मिले हैं। इससे ऐसे युग का पता चला है जो आज से लाखों वर्ष पहले हुआ करता है। खोजकर्ताओं को रिसर्च के दौरान न्यूयॉर्क (New York) के काहिरा शहर के पास दुनिया सबसे पुराना जंगल (Oldest Forest) मिला है। जो मत्स्य युग की ओर इशारा करता है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक यहां 3860 लाख साल पुरानी चट्टानों में कई प्राचीन पेड़ों (oldest trees) के जीवाश्म मिले हैं, जो करीब 32000 वर्ग फीट के क्षेत्र में फैले हुए हैं। उस समय पेड़ 65 फीट से भी ज्यादा ऊंचे हुआ करते थे। शोधकर्ताओं की टीम ने हडसन घाटी में कैट्सकिल पर्वत की तलहटी में बंद पड़ी खदान (mine) के 3,000 वर्ग मीटर के जंगल की मैपिंग भी की। पेड़ों के ये जीवाश्म डेवोनियन काल के हैं। उस समय अधिकांश जीवन समुद्रों के अंदर ही था।

ब्रिटेन के कार्डिफ विश्वविद्यालय में पैलियोबोटैनिस्ट (पेड़ों के जीवाश्म का अध्ययन करने वाले) क्रिस्टोफर बेरी कहते हैं कि पहली बार 2009 में इस जगह की खोज की थी और अभी भी वो यहां मौजूद जीवाश्मों का विश्लेषण कर रहे हैं। जीवाश्मों की कुछ जड़ों का आकार 15 सेंटीमीटर व्यास तक का और शाखाओं का घेराव 11 मीटर यानी 36 फीट तक फैला था।