1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैज्ञानिकों को मिले पृथ्वी से मिलते-जुलते दो नए super Earth, जीवन की दिखी संभावना

Super Earth Found : 11 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है नए ग्रह, इनका नाम Gliese 887b और Gliese 887c है जर्मन के खगोलविदों की एक टीम ने की इनकी खोज, पानी के होने की भी जताई जा रही संभावना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Soma Roy

•

Updated: 29 Jun 2020, 2:06 PM IST

earth1.jpg

Super Earth Found

नई दिल्ली। आकाशगंगा (Galaxy) के रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए अक्सर खोज करते रहते हैं। इसी सिलसिले में वैज्ञानिकों को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जर्मन के खगोलविदों (Astonomers) की एक टीम ने लाल बौने तारे ग्लिसे 887 के पास दो सुपर-अर्थ (Super Earth) की है। ये हमारी पृथ्वी से काफी मिलते-जुलते हैं और इन पर जीवन होने की संभावना मानी जा रही है। इनकी दूसरी पृथ्वी से 11 प्रकाश वर्ष दूर है।

सुपर-अर्थ पृथ्वी से आकार में दोगुने हैं और इनका द्रव्यमान भी ज्यादा है। हालांकि ये यूरेनस और नेपच्यून की तुलना में छोटे हैं। ये नए ग्रह सौर मंडल के बाहर पाए गए हैं। इन्हें Gliese 887b और Gliese 887c नाम दिया गया है। रेड डॉट्स अभियान के तहत यूनिवर्सिटी ऑफ गॉटिंगन एस्ट्रोनॉमर सैंड्रा जेफर्स ने इनकी खोज की है। इस सिलसिले में जर्नल साइंस में एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की गई है। वैज्ञानिकों का कहना है, "ये ग्रह हमारे सौर मंडल के बाहर जीवन की खोज की संभावनाओं को बढ़ाते हैं। इनके अध्ययन से काफी लाभ होगा।" जेफर्स ने बताया कि टीम ने स्पेक्ट्रोग्राफ का उपयोग करते हुए सिस्टम की निगरानी की। साथ ही ग्लिसे 887 पर लगभग 20 साल के डेटा का विश्लेषण भी किया।

शोधकर्ताओं ने "डॉपलर वोबबल" नामक तकनीक का उपयोग करके पाया कि दोनों नए ग्रहों की कक्षा में घूमने की गति ज्यादा है। ये बुध की तुलना में भी ज्यादा तेज़ है। Gliese 887b और Gliese 887c अपने तारे के पास स्थित हैं। यहां पानी होने की संभावित है। ये मंगल और पृथ्वी की तरह चट्टानी ग्रह हो सकते हैं। नए खोजे गए ग्रह का वायुमंड पृथ्वी की तुलना में मोटा हो सकता है। इसलिए यहां जीवन की अपार संभावनाएं हैं।