31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात को सोने का यह समय है सबसे खास, इस वक्त जैसा सोचेंगे वही होगा आपके साथ

मनोवैज्ञानिकों ने इस पर कई शोध किए हैं इस वजह से होता है हर किसी के व्यवहार में अंतर इंसान के जटिल दिमाग की कुछ आसान सी बातें
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arijita Sen

•

Updated: 5 Apr 2019, 3:10 PM IST

Some weird psychological facts in human

रात को सोने का यह समय है सबसे खास, इस वक्त जैसा सोचेंगे वही होगा आपके साथ

नई दिल्ली। इंसान का मन बड़ा ही विचित्र होता है। इसे समझना आसान नहीं है। हर एक इंसान की सोच अलग—अलग होती है। किसी घटना के प्रति उनकी प्रतिक्रिया भी भिन्न होती है। आज हम आपको इंसानी दिमाग से जुड़े कुछ ऐसे मनोवैज्ञानिक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

1. रात को सोने से पहले व्यक्ति के मन में आखिरी ख्याल जो भी आता है, वह उसकी ख़ुशी या गम का कारण होता है। इसलिए सोते वक्त अच्छी चीजों या घटनाओं के बारे में सोचने का प्रयास करें।

2. अकसर ऐसा देखा गया है कि बुद्धिमान व्यक्ति अपने आप को कम आंकते हैं जबकि अज्ञानी खुद को सबसे बेहतर समझते हैं।

3. ज्यादातर लोग खुश होने से इसलिए डरते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि अगले ही पल उनके साथ कुछ बुरा हो जाएगा।

4. जो ज्यादा झूठ बोलते हैं वे दूसरों का झूठ पकड़ने में भी तेज होते हैं।

5. सूरज की रोशनी में ज्यादा समय बिताने वालों को Stress,Depression कम होता है। मानसिक तनाव को दूर करने में सूर्य की किरणें कारगर है।

6. इंसान के विचारों का प्रभाव उसके शरीर पर भी पड़ता है। नकारात्मक सोच से रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) घट जाती है और व्यक्ति बीमार पड़ने लगता है।

7. किसी बेमतलब के सवाल का व्यंगतापूर्वक और तुरंत जवाब देना एक स्वस्थ दिमाग का लक्षण है।