1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन की पहली मानवरहित परीक्षण उड़ान पूरी

क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान ने अपनी ऐतिहासिक मानवरहित उड़ान की पूरी डेमो-1 नाम वाला यह मानवरहित प्रदर्शन मिशन मानव के लिए डिजाइन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 9 Mar 2019, 9:24 AM IST

SpaceX crew dragon first unmanned test flight complete

स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन की पहली मानवरहित परीक्षण उड़ान पूरी

नई दिल्ली। एलन मस्क के स्वामित्व वाली अंतरिक्ष क्षेत्र की कंपनी स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान ने अपनी ऐतिहासिक मानवरहित परीक्षण उड़ान शुक्रवार पूरी कर ली। यान पूर्वी मानक समयानुसार सुबह 8.45 बजे अटलांटिक महासगर में उतरा। डेमो-1 नाम वाला यह मानवरहित प्रदर्शन मिशन मानव के लिए डिजाइन किए गए किसी अंतरिक्षण प्रणाली की पहली परीक्षण उड़ान है, और इसे एक अमरीकी व्यावसायिक कंपनी ने एक सार्वजनिक-निजी भागीदारी के जरिए निर्मित और संचालित किया है।

यह भी पढ़ें-स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन पृथ्वी के लिए रवाना, मानवरहित अंतरिक्ष उड़ान का माना जाता है प्रतीक

nasa के प्रशासक जिम ब्रिडेंस्टाइन ने एक ट्वीट में कहा, "स्पेसएक्स के डेमो-1 के तहत क्रू ड्रैगन यान का अंतरिक्ष केंद्र जाने के बाद आज की सफल वापसी मानव अंतरिक्ष उड़ान के एक नए युग में एक और मील का पत्थर है।" इस यान ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से पूर्वी समयानुसार तड़के 2.32 बजे प्रस्थान किया।

यह भी पढ़ें- NASA ने सालों की खोज के बाद की नए ग्रह की पुष्टि, आकार में सूर्य से है 60 गुणा बड़ा

मानवरहित डेमो-1 परीक्षण उड़ान से आईएसएस के लिए सुरक्षित मानवसहित उड़ान भरने और वापस लौटने की स्पेसएक्स की क्षमता प्रदर्शित हुई है। नासा और स्पेसएक्स आगे डेमो-2 की की तैयारी के लिए डेमो-1 के आंकड़े का इस्तेमाल करेंगे। डेमो-2 मानवसहित मिशन होगा, जो नासा के अंतरिक्षयात्रियों बॉब बेहंकेन और डौग हर्ली को आईएसएस लेकर जाएगा। यह मिशन फिलहाल जुलाई में प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें- भारतीय रक्षा वैज्ञानिक को मिली बड़ी सफलता, अमरीका करेगा सम्मानित