1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनिया की रहस्यमयी चट्टान, हर 30 साल बाद देती है अंडा, वैज्ञानिक ने बताई ये वजह

इतने साल में एक बार पहाड़ से निकलता है अंड़ा नुमा पत्थर लोग इसे खुशी का मानते हैं प्रतिक वैज्ञानिकों ने बताया एेसा मौसम के बदलावके कारण होता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 2 May 2019, 1:50 PM IST

rock

दुनिया की रहस्यमयी चट्टान, हर 30 साल बाद देती है अंडा, वैज्ञानिक ने बताई ये वजह

नई दिल्ली। दुनिया में ऐसे-ऐसे अजूबे हैं कि सुनकर हैरानी होती है। ऐसी ही एक और हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। दरअसल अभी तक हमें केवल पक्षियों के अंडा ( egg ) देने के बारे में ही पता है। लेकिन अब एक चट्‌टान के अंडा देने की बात कही जा रही है। यह बात चीन (china ) की है।

देश की पहली महिला जो चुनी गईं रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन की फेलो

मीडिया रिपोर्ट्स (media report ) के अनुसार चीन में एक "चन दन या" नाम से चट्‌टान है। इसका मतलब होता है, अंडा देने वाला पत्थर। रिपोर्ट के अनुसार- स्थानीय लोग इस चट्टान के अंडे को घर ले जाते हैं, क्योंकि इसे खुशी का प्रतीक माना जाता है।

भू-वैज्ञानिकों का कहना हैं कि ये चट्टानें पांच मिलियन साल पुरानी हैं। हर तीस साल में एक बार इन चट्टानों से अंड़े के आकार का पत्थर गिरता है। वैज्ञानिकों की मानें तो मौसम और पर्यावरण में आए दिन बदलाव की वजह से इन चट्टानों को ठंडा और गर्म मौसम झेलना पड़ता है, जिस कारण इनकी संरचना और तत्वों में बदलाव होने लगता है।

जीवनसाथी को इस तरह खुश रखने से बढ़ती है उम्र, अध्ययन में हुआ खुलासा

यही वजह है कि इस पत्थर से अंडे के आकार के टुकड़े अलग होने लगते हैं, जिन्हें लोग चट्‌टान का अंडा कहते हैं।हालांकि, वैज्ञानिकों अभी तक इस बात का पूरी तरह से पता नहीं लगा पाए हैं कि इस चट्टान पर अंडाकार और चिकनी आकृतियां कैसे बन जाती हैं और किस तरह से वो उससे अलग हो जाती हैं।