22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिसेंट वाटर पार्क में बाउंसरों का आतंक, झूला झूलने आए बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

क्रिसेंट वाटर पार्क में बाउंसरों का आतंक, झूला झूलने आए बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Manish Gite

•

Updated: 19 Jun 2018, 5:10 PM IST

beating children

crescent water park

सीहोर। क्रिसेंट वाटर पार्क के बाउंसरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। झूला झूलने आए बच्चों पर करीब एक दर्जन बाउंसरों ने हमला कर दिया। बाउंसरों ने बच्चों को फाइबर के पाइप से इतना पीटा कि सभी के शरीर पर लाल चकते हो गए। कुछ बच्चों को तो खून निकल आया था। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला बाल आयोग तक पहुंच गया है। अब बाल आयोग वाटर पार्क पर कार्रवाई करने के मूड में हैं।

झूले पर बैठने की बात को लेकर रविवार शाम क्रिसेंट वॉटर पार्क में एक परिवार के साथ कर्मचारियों का विवाद हो गया। रविवार देर रात चार कर्मचारियों के खिलाफ इस परिवार के किशोरों और कर्मचारियों के बीच मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। सोमवार को यह मामला बाल आयोग भी पहुंचा।

MUST READ

विधायक के वाटर पार्क में बाउंसरों की गुंडागर्दी, महिला और बच्चों को भी जमकर पीटा

पुलिस के अनुसार मोहम्मदी मस्जिद खटीकपुर बुधवारा भोपाल निवासी मोहम्मद माज कुरैशी पिता मोहम्मद मनवर कुरैशी का परिवार रविवार शाम वाटर पार्क आया हुआ था पुलिस के अनुसार शाम करीब वाटर पार्क के साथ लगे एम्यूजमेंट पार्क के झूले में बैठने की बात को लेकर कुछ विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथा पाई की नौबत आ गई। वीडियो में नजर आ रहा है कि कर्मचारी कुछ बच्चों की पिटाई कर रहे हैं। हालांकि इधर क्रिसेंट वॉटर पार्क के कर्मचारियों ने भी इन बच्चों पर बदतमीजी का आरोप लगाया है। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया। कोतवाली पुलिस ने मोहम्मद माज कुरैशी की रिपोर्ट पर वाटर पार्क के चार अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि इन्होंने झूले में बैठने की बात को लेकर गालियां देते मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रकरण कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र के कसाई पुरा में रहने वाले मो. मुनव्वर कुरैशी लेदर का काम करते हैं। उनका बेटा मो. माज कुरैशी (13) 6वीं कक्षा में पढ़ता है। ईद की छुट्टी होने के कारण माज छोटे भाई मुनाफ (11) सहित एक दर्जन दोस्तों के साथ रविवार को क्रिसेंट पार्क गए थे।
-शाम पांच बजे मुनाफ वॉटर पार्क के झूले में झूलने चले गया। इस दौरान पार्क के एक सुरक्षा गार्ड ने उसे उठा दिया और चांटा मार दिया।
-इस पर माज ने जब उससे मारने का कारण पूछा तो वह गाली-गलौज करने लगा और बेल्ट निकालकर पीटने लगा। -इस बीच इस दौरान एक अन्य साथी यामीन (12) उसे बचाने पहुंचा, तो सभी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद गार्ड के अन्य साथियों ने मिलकर सभी बच्चों को फायबर के डंटों से बेहरमी से पीटा। इसके बाद पार्क से बाहर कर दिया।

पहले भी कई बार की बाउंसरों ने मारपीट
भोपाल समेत आसपास से आने वाले लोग क्रिसेंट पार्क में सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। बताया जाता है कि यहां के बाउंसर किसी भी बात पर दुर्व्यवहार पर उतारू हो जाते हैं और बात-बात पर मारपीट करने लगते हैं। इससे पहले भी कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।
-20 मई रविवार को भोपाल से एक परिवार छुट्टी मनाने वाटर पार्क गया था। अनिल गुप्ता साथियों रवि प्रकाश साहू और एक अन्य के साथ वाटर पार्क पहुंचे थे। यहां उनका किसी बात को लेकर कर्मचारियों से विवाद हो गया। यह देख कई कर्मचारी एकत्र हो गए और सभी ने घेरकर तीनों के साथ मारपीट कर दी।
-इसके बाद 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन उनके रसूख के कारण कोई कुछ नहीं कर सका।

बड़ी खबरें

View All

सीहोर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग