
Bhutdi Amavasya (ANI)
Bhutadi Amavasya : आज शनिश्चरी भूतड़ी अमावस्या है। जिसे लेकर मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के अंतर्गत आने वाले बुधनी में मां नर्मदा के विभिन्न घाटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी घाटों पर स्नान के लिए सुबह से ही लोगों की कतारें लग गईं। वहीं, बुधनी का प्रसिद्ध नर्मदा घाट आबलीघाट पर पिछले तीन दिनों से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। इसी के चलते आज लाखों की संख्या में भक्तों ने पवित्र नर्मदा के जल में आस्था की डुबकी लगाई है।
खास बात ये है कि इस घाट पर रात के समय भूतों का मेला भी लगता है, जिसकी विशेष मान्यता भी है। यहां नवरात्रि से पहले जिन लोगों के शरीर में देवी-देवता आते हैं, उन्हें अमावस्या से पहली वाली रात को ही इस घाट पर आकर पूजा अर्चना करनी होती है। इसके साथ ही बहारी बाधा से पीड़ित लोग भी यहां पहुंचते हैं।
जहां रातभर पड़ा पडियार उन्हें इन बाधाओं से मुक्ति दिलाते हैं। इस विशेष अनुष्ठान को ही 'भूतों का मेला' कहा जाता है। अमावस्या पर सुबह सभी श्रद्धालु मां विजयासन देवी के दरबार सलकनपुर पहुंचे, जहां भक्तों ने पूजा अर्चना की।
Updated on:
5 Jul 2025, 6:27 PM IST
Published on:
29 Mar 2025, 3:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.