बताया जा रहा है कि, मनाा में स्थित आयशा केमिकल फैक्ट्री में अचानक अज्ञात कारणों के चलते ब्लास्ट हो गया है। घटना के बाद मौके पर दमकल दम की मदद से ब्लास्ट के बाद लगी आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे में जान गवाने वालों में एक पुरुष गफ्फार खान तो वहीं दूसरी महिला रेखा ठाकुर की मौत की पुष्टि हुई है। बता दें कि, मृतक गफ्फार खान नेशनल एथलीट बुशरा खान के पिता हैं।
यह भी पढ़ें- तेहरवीं से लौट रहे बाइक सवारों को तेंदूपत्ता से भरे ट्रक ने कुचला, 3 की स्पॉट पर मौत, 1 घायल
घटना स्थल पर पहुंचे दिग्विजय
मामले की जानकारी लगते ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि, दिग्विजय विपक्ष के नेता डॉ गोविंद सिंह और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने आष्टा जा रहे थे। इस दौरान उन्हें हादसे की जानकारी लगी तो वो स्थितियों को जानने घटना स्थल पर पहुंचे।
दिग्विजय ने उठाए सवाल
दिग्विजय ने यहां हालातों का जायजा लेते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत की। लोगों ने दिग्विजय को बताया कि, पचामा औद्योगिक क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं होना आम बात हो गई है। इसपर दिग्विजय ने सिहोर ज़िला औद्योगिक केंद्र की दक्षता पर सवाल उठाए। साथ ही, उन्होंने मध्य प्रदेश शासन से इस मामले की जांच कराने और हादसे में जान गवाने वालों को तत्काल मुआवज़ा देने की मांग की है।