1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेहरवीं से लौट रहे बाइक सवारों को तेंदूपत्ता से भरे ट्रक ने कुचला, 3 की स्पॉट पर मौत, 1 घायल

-तेंदूपत्ते से भरे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला-3 लोगों की मौके पर मौत, 1 घायल-तेहरवीं का खाना खाकर वापस घर जा रहे बाइक सवारों-खोड़ चौकी क्षेत्र में उदयपुरा चौराहे की घटना
less than 1 minute read
Google source verification
News

तेहरवीं से लौट रहे बाइक सवारों को तेंदूपत्ता से भरे ट्रक ने कुचला, 3 की स्पॉट पर मौत, 1 घायल

शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रविवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मामला जिले के पिछोर अनुभाग की खोड़ चौकी इलाके के अंतर्गत आने वाले उदयपुरा चौराहे के पास हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची खोड़ चौकी पुलिस ने पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज अस्पताल में शुरु कर दिया गया है।

आपको बता दें कि, हादसे का शिकार हुए लोग बीती रात तेहरवीं के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान उदयपुरा चौराहे के पास सामने की और से आ रहे तेज रफ्तार तेंदू पत्ते से भरे एक ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। वहीं, घटना को अंजाम देकर फरार हुए ट्रक चालक को घेराबंदी करते हुए अमोला थाना पुलिस ने पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें- DJ बजाने को लेकर तनाव और पथराव, पुलिस और प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन


एक ही बाइक पर सवार थे हादसे का शिकार हुए चारों युवक

बताया जा रहा है कि, हादसे में जान गवाने वालों में 18 वर्षीय छोटू पुत्र प्रकाश आदिवासी ग्राम सिमर्रा का रहने वाला, 20 वर्षीय चिंटू उर्फ सुरेंद्र पुत्र स्वर्गीय कदम सिंह आदिवासी सिमर्रा का रहने वाला और 18 वर्षीय राहुल पुत्र अमर सिंह आदिवासी ग्राम सिमर्रा का ही रहने वाला शामिल है। इसके अलावा पवन आदिवासी पुत्र मानसिंह आदिवासी निवासी सिमर्रा घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है। ये सभी लोग एक तेरहवीं के प्रोग्राम में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे।