7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DJ बजाने को लेकर तनाव और पथराव, पुलिस और प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन

खारवाकला पुलिस चौकी के कोटडी गांव में बीती रात दो पक्षों के बीच बिनोली में डीजे बजाने की बात पर विवाद हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 23 May 2022, 11:31 AM IST

News

DJ बजाने पर तनाव और पथराव, पुलिस और प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन

रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के ताल थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले खारवाकला पुलिस चौकी के कोटडी गांव में बीती रात दो पक्षों के बीच बिनोली में डीजे बजाने की बात पर विवाद हो गया। हालात यहां तक बढ़ा कि, इलाके में तनाव फैल गया। हालांकि, सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी और जिला प्रशासन के आला अधिकारी तत्काल ही मौके पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

बता दें कि, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी अभिषेक तिवारी भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। बता दें कि, दोनों अधिकारियं ने गांव के एक-एक क्षेत्र की खुद कार में सवार होकर या पैदल मॉनिटरिंग की है। सुबह तक दोनों अधिकारी स्थितियां पूरी तरह सामान्य मालूम होने पर ही गांव से निकलकर रतलाम लौटे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा भी की। फिलहाल, एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- 11 देशों में फैल चुके मंकी पॉक्स का एमपी में अलर्ट, मॉनिटरिंग शुरू, जानिए क्या हैं लक्षण


ये है मामला

बता दें कि, कोटडी गांव में शादी में बिनोली के दौरान डीजे बजाने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। शुरुआत में गालीगलोच और झूमाझटकी हुई, जो देखते ही देखते पत्थरबाजी में बदल गई। पथराव के दौरान दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं, जिन्हें ताल और आलोट के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया है। गांव में माहौल खराब होने की सूचना मिलने पर ताल थाना पुलिस सहित एसडीओपी और एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए थे। आसपास के थानों से भी पुलिस फोर्स बुलाया गया। पुलिस और प्रशासन की मानें तो मौजूदा समय में इलाके में हालात सामान्य हैं।


यहां मिलजुल कर रहते हैं लोग

गांव की बात की जाए तो यहां सभी पक्ष के लोग मिल जुल कर रहते हैं। जानकारी के अनुसार कल बिनोली के पूर्व भी विवाह पक्ष वाले लोगों का स्वागत और शगुन दोनों किया था, लेकिन डीजे बजाने की बात पर दो पक्षों में कुछ लोगों में विवाद शुरू हो गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस प्रशासन ने जल्द ही स्थिति को संभाल लिया।

ये 5 चीजें आपके पाचन तंत्र तो बनाएंगी मजबूत, वीडियो में जानें