9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

International Tiger Day: बच्चों ने पेंटिंग के जरिए बताई बाघों की कहानी

बच्चों ने पेंटिंग के जरिए बताई बाघों की कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 29 Jul 2018, 2:13 PM IST

sehore, sehore news, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news, International Tiger Day, save tigers, forest department,

International Tiger Day: बच्चों ने अपनी पेंटिंग्स में बताई जंगल में बाघों की स्थिति

सीहोर। 29 जुलाई अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरूआत बाघ को सुरक्षित रखने और उनकी संख्या में इजाफा करने के लिए की गई। यही कारण है कि इसे हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। सीहोर के आल्हदाखेड़ी स्टेडियम में रविवार को वनविभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में पेंटिंग्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान पुरस्कार वितरण भी किया गया।

बाघ को बचाने का दिया संदेश
इस प्रतियोगिता के अंतर्गत सभी स्कूली बच्चों ने अपनी पेटिंग्स में बाघ को बचाने का संदेश दिया। सिर्फ बाघ को ही नहीं बल्कि सभी जानवरों को बचाने का भी संदेश दिया। कुछ बच्चोें ने तो इस तरह की पेंटिग्स बनाई, मानो बाघ खुद अपनी व्यथा सुना रहा हो। अपनी कहानी कहकर, वह कह रहा हो कि हमें जीने दो। कुछ बच्चों ने मजाकियां अंदाज में भी टाइगर को सेव करने का संदेश दिया।

प्रतिभागियोें को दिया गया पुरस्कार
यह प्रतियोगिता तीन केटेगरी में आयोजित हुई। इसमें फस्र्ट, सेकण्ड और थर्ड आने वाले प्रतिभागियों को 11—11 हजार के पुरस्कार से नवाजा गया। साथ ही अन्य सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रयास के लिए सराहा गया।

वन्य जातियों से कराया अवगत
इस प्रतियोगिता के दौरान बच्चों को वन्य जातियों से अवगत कराया गया और उन्हें बाघ के साथ अन्य सभी प्राणियों की रक्षा के लिए कहा गया। बच्चों को बताया गया कि जानवरों से डरना नहीं चाहिए। वे भी इंसान से उतना ही डरते हैं, जितना की हम उनसे। साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की उपयोगिता के बारे में भी बताया।

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस का हो रहा असर
बाघों की संख्या में सुधार के लिए 2010 के बाद सेव टाइगर नाम का अभियान चलाया गया। जिसके कारण बाघों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब बाघों के इलाकों में बाघों की दहाड़ सुनाई देती हैं। जो कुछ वक्त पहले कही खो गई थी।