30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वाद भाया तो सीएम ने आधी रोटी और मांगी , यह सब्जी भी चाव से खाई

ग्रामीण के घर खाना खाकर बोले शिवराज— मजा आ गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 21 Nov 2021, 7:55 AM IST

cm.png

सीहोर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सीहोर जिले के सिराली गांव में भोजन किया. ग्रामीण श्रीराम बारेला के घर गांव का परंपरागत भोजन करने के बाद शिवराजसिंह बोल उठे—मजा आ गया। उन्होंने यहां चने की भाजी, गिल्की की सब्जी, दाल के साथ मक्के और ज्वार की रोटी खाई। मक्के की रोटी तो उन्हें इतनी अच्छी लगी कि खुद दोबारा मांगी.

इधर जिस बारेला परिवार का सीएम ने भोजन ग्रहण किया वह उनकी सादगी का कायल हो गया. परिवार के श्रीराम बारेला बोले कि हम मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सहजता और सरलता से अभिभूत हो उठे हैं। वे परिवार के सदस्य की तरह ही लगे। शिवराजसिंह ने भी कहा भोजन में बारेला परिवार का प्रेम भी मिला हुआ था।

शिवराज सिंह चौहान ने गांव में 23 करोड़ 75 लाख रुपए के कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा- इस गांव ने मुझे हमेशा प्रेम किया है। क्षेत्र के विकास के लिए मैं कोई कोर-कसर नहीं छोडूंगा। उन्होंने बताया कि सिराली और आसपास के क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की योजना पर भी काम तेजी से चल रहा है।

Must Read- सीजेआई ने किए महाकाल के दर्शन, सुनाया अपना यह खास अनुभव

Must Read- 2022 में खूब पड़ेगी छुटि्टयां, सरकार ने जारी किया कैलेंडर

Must Read- खरीदते समय ध्यान रखें, ज्यादा असरकारक नहीं हैं ये दवाइयां, ऐसे सामने आया सच