
आधा दर्जन चोरों ने जेल में की ऐसी हरकत, पुलिस को नहीं लगी भनक
सीहोर/जावर। चोरी के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आधा दर्जन चोर बुधवार-गुरुवार की जावर थाने की हवाल तोड़कर भाग गया। उसकी जानकारी आईआई पुलिस महममे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसपी राजेश चंदेल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल चोरों का पता नहीं चलना सका है।
एसपी राजेश कुमार चंदेल के मुताबिक जावर में दो दुकानों में हुई चोरी के मामले में देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के छह चोरों को पकड़ा था। बरे कालू (23) पिता पार सिंह, जवर सिंह (23), पंकज (23) पिता कुंवर सिंह, बबलू (27) पिता शैतान, मोहब्बत (23) पिता इंदर सिंह, कलम उर्फ कमल (25) थे।
बताया जा रहा है कि यह चोर 31 जुलाई से पीआर (पुलिस रिमांड) पर चल रहे थे। बीती रात इन सभी चोरों ने जावर थाने की लॉकअप को तोड़ा और मौके का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस वालों की नजर जब लॉकअप पर पड़ी तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। कुछ देर में यह खबर आग की तरह फैल गई। सूचना पर एसपी से लेकर आला पुलिस के उच्च अधिकारी जावर थाने पहुंचे और पड़ताल में जुट गए।
दो घंटे के अंदर दिया घटना अंजाम
चोरों ने रात 2 से 4 बजे के बीच इस घटना को अंजाम दिया। दो घंटे के अंदर वह लॉक तोड़कर भाग गया। इसके बावजूद थाने में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को इसका भानक तक नहीं लगी। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई तरह के सवाल खड़े गए हैं। एक सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि आखिर जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी थी, वह किस तरह से अपने ड्यूटी को अंजाम दे रहे थे।
सोनकच्छ से लेकर आई थी पुलिस
इन चोरों को कुछ दिन पहले सोनकच्छ पुलिस ने पकड़ा था। पूछताछ में सोनकच्छ के साथ चोरों ने जावर में भी चोरी करने की बात कबूली थी। इसके बाद जावर पुलिस ने सोनकच्छ पुलिस से संपर्क किया था। वहीं चोरों को जावर थाने लेकर आई थी। बता दे कि जावर क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चोरी की लगातार वारदात हो रही है। इसमें वैसे ही पुलिस की छवि खराब हो रही है।
Updated on:
02 Aug 2018 04:56 pm
Published on:
02 Aug 2018 12:41 pm
बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
