3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशासन ने किया दूध का दूध और पानी का पानी, किसानों को दिलाया न्याय

प्रशासन ने किया दूध का दूध और पानी का पानी, किसानों को दिलाया न्याय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 24 Apr 2018, 12:54 PM IST

Justice given to farmers, patrika news, sehore news, Gram tully center, patrika bhopal, police, mp police,

सीहोर/ नसरुल्लागंज। चना तुलाई केन्द्र पर उस समय किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। जब एक किसान को शंका होने पर तुलाई के दौरान ही उसने दूसरे कांटे पर बोरी रखने का कहा गया। जैसे ही 50 किलो की चने की कट्टी दूसरे कांटे पर रखी गई तो वजन 53 किलो नजर आने पर किसान सकते में आ गया।

कलेक्टर से शिकायत होने पर प्रशासन और मंडी के अफसर मौके पर पहुंचे। पड़ताल में दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ गया है। किसानों से 50 किलो चना तुलाई में तीन किलो चना अधिक तौला जा रहा था। प्रशासन ने दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।

जानकारी के अनुसार समर्थन मूल्य पर 10 अप्रैल से चने की तुलाई शुरू हुई है। नसरुल्लागंज में बनाए गए समर्थन केन्द्र पर सोमवार तक 4100 क्विंटल चना समर्थन केन्द्र पर खरीदी किया जा चुका है। सोमवार को खरीदी के दौरान रात नौ बजे के करीब निम्नागांव के किसान शंकर लाल का चना तौला जा रहा था।

बताया जाता है कि करीब सात क्विंटल चना तौला जाने के बाद किसान शंकर लाल को शंका होने पर उसने 50 किलो में तौली जा रही चने की कट्टी दूसरे कांटे तौले जाने का कहा। समर्थन केन्द्र पर ही रखे जब दूसरे कांटे पर चने की कट्टी रखी गई तो वजन 53 किलो आया। इसे देख किसान सकते में आ गया और उसने यह बात अन्य किसानों को भी बताई। 50 किलो की कट्टी पर तीन किलो ग्राम अधिक तुलाई किए जाने को लेकर किसानों ने हगााम खड़ा कर दिया। इसके बाद कलेक्टर तरूण कुमार पिथौड़े को शिकायत दर्ज कराई गई। कलेक्टर के आश्वासन पर कुछ देर बाद एसडीएम एचएच चौधरी, तहसीलदार एसआर देशमुख मौके पर पहुंचे।

कांटा किया जब्त, पुलिस की लगाई ड्यूटी
प्रशासनिक अमले के पहुंचने के बाद इलेक्ट्रानिक कांटे के अलावा एक अन्य कांटे को बुलाया गया। इसके बाद किसान शंकर लाल के चने की बोरियों की तुलाई कराई गई तो दूध का दूध और पानी का पानी कुछ ही देर में साफ हो गया। तुलाई की गई हरेक 50 किलो की कट्टी में दो से तीन किलो चना अधिक तौला गया था। तहसीलदार ने बताया कि चने की अधिक तुलाई की बात सामने आने पर समर्थन केन्द्र का कांटा जब्त कर लिया है। इसके साथ ही पंचनामा बनाया गया है।

वहीं किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए समर्थन केन्द्र पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी है। तहसीलदार ने बताया कि सुबह एक बार फिर से तुलाई कराई जाएगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अधिक तुलाई मिलने पर डिफरेंस के हिसाब से चने का रुपया किसानों को दिलाया जाएगा। इसके साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।