3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अशोकनगर में चोरी की घटनाएं हुई आम, पुलिस द्वारा नहीं की जा रही कारवाई

अशोकनगर में चोरी की घटनाएं हुई आम, पुलिस द्वारा नहीं की जा रही कारवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 24 Apr 2018, 12:40 PM IST

ashok nagar news, ashok nagar, patrika news, patrika bhopal, police, mp police, theft,

अशोकनगर। शहर में दिन दहाड़े चोरी और लूट की घटनाएं आम हो गई। हर दिन चोरी की एक नई घटना सामने आती है। कढ़ी सुरक्षा होने के बावजूद भी चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोग परेशान है। लोगों ने अपने घरोें कैमरे, सिक्योरिटी आदि भी लगवा रखी है। पर, चोर तो चोर है। वे कोई न कोई नया रास्ता ढ़ूढ़ का चोरी को अंजाम दे रहे हैं।

अशोकनगर के मंडी रोड पर रात के करीब 3:30 बजे भी लाखों की चोरी हो गई। जिसकी जानकारी आस पास के लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और चोरों को ढ़ूढ़ने में लगी है।

यह थी घटना
थाने में दर्ज हुए एफआईआर के मुताबिक घटना मंडी रोड पर रहने वाले सुनील जैन के घर की है। वे और उनका पूरा परिवार सो रहा था। रात के करीब 3:30 बजे किसी तरह के शोर से उनकी नींद ख्रुली। नींद खुलने पर उन्होंने सुनील ने अपने घर में चोरों को देखा। सुनील की आवाज सुनकर चोर वहां से भाग निकले। चोरी की सूचना फरियादी सुनील ने अशोकानगर थाना पुलिस को दी। सुबह होते है पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आस पास के लोगों से चोरी के बारे में बात चीत की। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही चोरी के मामले का खुलासा होगा। अभी पुलिस सुराग के ढ़ूढ़ने में लगी हुईं हैं।

पुलिस को दी गई सूचना
सुनील जैन ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची पर चोर को नहीं पकड़ सकी। क्योंकि चोर तब तक भाग निकले थे। हालांकि चोर को पकड़ने की कोशिश जारी है।

चोर ले गए लाखों का सामान
सुनील जैन के घर से चोरों ने करीब ग्यारह लाख की चोरी की। जिसमें ग्यारह लाख रूपये नकदी व एक सोने की अंगूठी शामिल है। वही रहवासियों का कहना है कि अशोकनगर में चोरी की घटना दिन पर दिन आम होती जा रही है। हर दिन चोरी की कोई नई खबर मिलती है।

रहवासियों ने बताया कि पुलिस रात को गश्त करने भी नहीं आती। यही कारण है कि चोरों को और क्षेय मिलने लगी है। अशोकनगर में चोरियां बढ़ती जा रही है। सुनने में यह भी आया था कि रहवासियों इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। पर, अभी ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।