
PM Narendra Modi
सीहोर/आष्टा। शासन की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा आदि योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में रोजगार सहायक उदासीन रवैया अपनाकर लापरवाही दिखा रहे हैं। ऐसे ही चार ग्राम पंचायत के रोजगार सहायकों को काम में अनदेखी करने पर निलंबन की गाज गिरी है। जबकि १७ को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। तीन दिन के अंदर काम में सुधार नहीं लाए तो वह भी सस्पेंड हो सकते हैं। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
हर एक को पक्का आवास देने प्रधानमंत्री आवास तो मजदूरों को मजदूरी देने मनरेगा योजना चलाई जा रही है। इन योजनाओं को आमलीजामा पहनाने में लापरवाही दिखाने पर ग्राम पंचायत भटोनी के रोजगार सहायक जसपाल गुर्जर, धुराड़ा कलां के सीताराम गोयल, श्यामपुरा मगरदा के जावेद खान, सिद्दीकगंज के रमेश को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। बावजूद इसके नोटिस का जवाब संतोषजनक व कार्य में प्रगति नहीं आने के कारण सीइओ नवल मीणा ने संविदा सेवा समाप्त कर दी है।
तीन दिन का दिया समय
ग्राम पंचायत दरखेड़ा, जसमत, अमरपुरा, सिंगारचोरी, सामरी बोंदा, रामपुरा कलां, रिछडिय़ा, निपानिया कलां, नीलबड़, कल्याणपुरा, गुराडिय़ा वर्मा, गुराडिया रूपचंद, हर्राजखेड़ी, भंवरा, रूपेटा, सेवदा, चुपाडिय़ा के रोजगार सहायकों को कार्य में लापरवाही बरतने पर सेवा समाप्ति करने के नोटिस जारी किया है। इन सभी पंचायतों के रोजगार सहायकों ने तीन दिन में काम में प्रगति नहीं दिखाई और संतोषजनक नहीं मिला तो सस्पेंड करने की कार्रवाई की जाएगी।
सचिवों को भी जारी किया नोटिस
ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक ही नहीं सचिव भी मनमानी करने में तुले हैं। इसका नतीजा यह हो रहा है कि पंचायत में कामकाज पिछड़ता जा रहा है और आमजन योजनाओं से वंचित होते जा रहे हैं। रामपुरा कलां के पंचायत सचिव गणेश जाट, श्यामपुरा मगरदा के लखन सोलंकी को योजनाओं में दिलचस्पी नहीं दिखाने पर नोटिस जारी किया है।
नहीं हो सका काम
आष्टा ब्लॉक की 134 ग्राम पंचायत में से कई पंचायत ऐसी है जिनमें पीएम आवास का काम स्लो गति से चल रहा है। इसका असर यह हुआ कि योजना का टारगेट पिछड़ता जा रहा है। आवास बनाने हितग्राहियों को राशि भी जारी कर दी है। इसके बावजूद उन्होंने इस राशि को आवास में खर्च करने की बजाए अन्य काम में समाप्त कर दिया है। इसके चलते आवास अधूरा ही रह गया है। पंचायत के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक भी इसमें गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
आदेश जारी किए
चार ग्राम पंचायत के रोजगार सहायकों को निलंबित किया है। अन्य को नोटिस जारी किया है। काम में सुधार नहीं लाए तो उनको भी सस्पेंड किया जाएगा। हमारा उद्देश्य है कि शासन की योजनाओं का सभी को समय पर लाभ मिले। लापरवाही किसी तरह की नहीं चलेगी।
नवल मीणा, सीइओ जनपद पंचायत आष्टा
Published on:
04 Jul 2018 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
