10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो सीटें हमारे पास हैं, बची दो और लेना है: राकेश सिंह

दो सीटें हमारे पास हैं, बची दो और लेना है: राकेश सिंह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 4 Jul 2018, 5:46 PM IST

guna, guna news, guna patrika, patrika news, patrika bhopal, patrika mp, rakesh singh, congress, election, election 2019,

दो सीटें हमारे पास हैं, बची दो और लेना है: राकेश सिंह

गुना। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेशसिंह गुना जिले के पहले दौरे पर आए। यहां उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने जिले की शेष बची दो विधानसभा सीटों को भी चुनाव में कांग्रेस से छीनने की बात कही।

उन्होंने कहा कि जिले दो सीटें हमारे पास हैं और दो सीटें कांग्रेस के पास। ये सीटें भी हमें हासिल करना है। लेकिन जब उनसे भाजपा नेताओं द्वारा केवल बमोरी विधानसभा में ही जोर लगाने के संबंध पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रत्याशी मीडिया में दिखे ये पार्टी की मंशा नहीं है। हमारे पास प्रत्याशी हैं और जीतने वाले प्रत्याशी टिकिट देकर पूरी ताकत से चुनाव लड़ा जाएगा। इसके अलावा प्रदेशाध्यक्ष गुटबाजी, उनके स्वागत व आयोजन के लिए किए गए चंदे के सवाल को भी टालते नजर आए और आंखे चुराने का प्रयास किया।

किसानों की दुर्दश और आत्म हत्या के सवाल पर और रुपए की कीमत गिरने को लेकर भी उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए, इनके अनेकानेक कारण बता डाले। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने दलितों, किसानों व महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के सवाल पर सरकार द्वारा इनके लिए किए गए काम व योजनाओं को गिनाया। कर्ज के सवाल पर उन्होंने कहा कि कर्जा लेना बुरी बात नहीं है कर्जा लेकर भ्रष्टाचार में उड़ा देना बुरी बात है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा राज्यों से जोड़कर न देखें। सरकार ने सख्त कानून बनाए हैं। यदि कहीं कोई लापरवाही हो भी रही है तो उसे दुरुस्त करवाया जाएगा।

ये रहा खास
सुबह कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान पार्टी के दो नेता प्रदेशाध्यक्ष से मिलने का प्रयास कर रहे थे, उनकी मंशा जिलाध्यक्ष को बदलवाने के लिए चर्चा करने की थी। लेकिन प्रदेशाध्यक्ष ने उनसे मुलाकात नहीं की।
पूर्व विधायक व वर्तमान नपाध्यक्ष राजेन्द्र सलूजा को पार्टी की ओर से भी अधिक रिस्पोंस मिलता नहीं दिखा, न तो मंच पर उन्हें जगह मिली और न ही भाजपा द्वारा जारी किए गए विज्ञापन में।
प्रेस वार्ता के दौरान राजेन्द्रसिंह सलूजा द्वारा अपने आपको अब तक न्यायालय में दलित साबित न कर पाने के सवाल को टाल गए।