10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेतवा में डूबे दो बच्चे, एक का शव मिला

घटना स्थल पहुंचे एसपी-एसडीएम, एसडीआरएफ की टीम भोपाल से बुलवाई गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Govind Saxena

•

Updated: 4 Jul 2018, 5:21 PM IST

vidisha, vidisha news, vidisha patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, sp, sdm, bacche, kids, children,

बेतवा में डूबे दो बच्चे, एक का शव मिला

विदिशा। मंगलवार की शाम रामघाट पर अमंगल हो गया। नगर के दो प्रतिष्ठित व्यापारियों के दो बेटे बेतवा के गहरे पानी में डूब गए। हाहाकार मच गया। अंधेरा होते-होते एक का शव निकाल लिया गया, जबकि अंश जैन की तलाश जारी रही। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के लोगों का रामघाट पर जमावड़ा रहा। चौतरफा मातम छा गया था। एसपी-एडीएम भी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम भोपाल से बुलवाई गई है।

मंगलवार की दोपहर कोल्ड ड्रिंक्स के डीलर चंचल जैन का करीब १५ वर्षीय पुत्र आर्यन, कम्प्यूटर विक्रेता स्वर्णकार कॉलोनी निवासी राजकुमार जैन का १५ वर्षीय पुत्र अंश अपने दो दोस्तों विशेष पुरोहित और अंश पुत्र सुनील जैन के साथ पढ़ रहे थे। कुछ देर बाद ये चारों रामघाट आ गए और सीढिय़ों पर खड़े थे कि वहीं काई की फिसलन के कारण अंश और आर्यन दोनों पानी में समा गए।

दोनों दोस्तों को डूबता देख विशेष और अंश सुनील जैन ने चीख पुकार मचाई लेकिन कोई उन्हें पानी में से बचाने नहीं कूदा। काफी देर बाद होमगार्ड के गोताखोरों और वोट की सहायता से तलाश शुरू हुई और अंधेरा होते-होते चंचल जैन के पुत्र आर्यन का शव निकाल लिया गया। शव बाहर आते ही उनके चाचा और पिता फफक उठे, जबकि राजकुमार जैन अपने बच्चे की तलाश में जड़वत खड़े थे।

हमारे सामने चले गए दोनों दोस्त...
हम चारों दसवीं के विद्यार्थी हैं। कल परीक्षा थी, उसकी तैयारी करने अंश के यहां आए थे। पढऩे के बाद आर्यन ने कहा चलो रामघाट घूमकर आते हैं। यहां आए और सीढिय़ों पर खड़ेे थे। इतने में अंश का पैर काई पर फिसला और वह गिरने लगा तो उसने आर्यन का सहारा लिया। इससे आर्यन का भी संतुलन बिगड़ा और वे दोनों डूब गए। आर्यन ने डूबते-डूबते विशेष को पकडऩे का प्रयास किया था, लेकिन वह बच गया। हमने खूब शोर
मचाया, यहां कुछ लोग नहा रहे थे, लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की। हमारे दो दोस्त हमारे सामने ही पानी में चले गए।
(जैस कि डूबने वाले दोनों बच्चों के दोस्त विशेष पुरोहित और अंश सुनील जैन ने पत्रिका को बताया)