
100 यूनिट बिजली खर्च करने वालों को ही मिलेगा संबल योजना का फायदा
रायसेन@शिवलाल यादव की रिपोर्ट...
मुख्यमंत्री संबल योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को माह में 100 यूनिट बिजली खर्च करने पर ही पूरा बिजली बिल माफ किया जाएगा। यदि इससे ज्यादा बिजली की खपत होती है तो उनको सामान्य लोगोंं की तरह ही बिल जमा करना पड़ेगा।100 यूनिट का बिल लगभग 300 रूपए का आता है। असंगठित वर्ग के लोगों को 200 रूपए बिजली बिल जमा करना होगा। बीपीएल राशनकार्ड धारकों का पूरा बिजली बिल माफ हो जाएगा। इसीलिए प्रतिदिन मप्र मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के पाटनदेव स्थित दफ्तर में शिविर लगाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी संबल योजना के इस शिविर में काफी गरीब तबके के लोग बिल माफ कराने केलिए पहुंच रहे हैं। गरीबी रेखा और असंगठित मजदूर हितग्राहियों द्वारा अपना असंगठित मजदूर हितग्राहियों द्वारा अपना नाम जुड़वाने के लिए पंजीयन करवा रहे हैं। जिसमें गरीबी रेखा का राशन कार्ड, समग्र आईडी, आधारकार्ड आदि का होना अनिवार्य है। इसके बाद उपभोक्ताओं का पंजीयन हो जाएगा। इस योजना में सिर्फ गरीबी रेखा व असंगठित मजदूरों के लोगोंं को ही फायदा मिलेगा।
पंजीयन कराओ, अगस्त से मिलेगा फायदा
असंगठित मजदूरों के पंजीयन कराने के बाद अगस्त महीने से इस वर्ग के लोगों का पूरा बिजली बिल माफ कर दिया जाएगा। इन्हें सिर्फ 200 रूपए बिजली बिल के जमा करना होंगे। फिलहाल अभी बिजली कंपनी के दफ्तर में पंजीयन की प्रक्रिया चल रही है। बिजली कंपनी के पाटनदेव स्थित कार्यालय के सॉफ्टवेयर पर हिजग्राहियों का पंजीयन किया जा रहा है। जिसमें इस संबल योजना के पात्र हितग्राहियों को फायदा दिया जाएगा। बिजली कंपनी के सिटी जेई एसआर पाली ने बताया कि इस तरह के शिविर शहर के कई वार्डों में भी लगाए जाएंगे। जिन गरीब श्रमिकों के बिजली बिल २५ से ३० हजार बकाया हैं तो बीपीएल, श्रमिकों, असंगठित मजदूरोंं के करेंट बिलों को जमा कर बिल माफ होंगे।
इनको मिल रहा योजना का लाभ
सीएम संबल योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक व बीपीएल धारक उपभोक्ता वर्ग के लोग पात्र होंगे। इसके अंतर्गत ३० जून २०१८ से पूरी बकाया राशि माफ होगी। हितग्राहियों को अगस्त महीने से योजना का लाभ मिलेगा। बिजली कंपनी के डीई एसपी दुबे ने बताया कि हितग्राही अपना पंजीयन वितरण केंद्र व शिविर में आवेदन देकर करवा सकते हैं। जिससे उन्हें योजना का फायदा मिल सके।
Published on:
04 Jul 2018 05:14 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
