23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक साथ पांच दुकानों पर चोरों ने किया हाथ साफ

एक साथ पांच दुकानों पर चोरों ने किया हाथ साफ

2 min read
Google source verification

सीहोर

image

Sunil Sharma

Jul 04, 2018

sehore, sehore news, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, shop, theft, theft in sehore, theft news,

अमरीकी स्वाधीनता संग्राम की प्रमुख घटनाएं

सीहोर/जावर। चोरों का आतंक समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। फिर पांच दुकानों पर एक साथ धावा बोलकर नकदी, सामान पर हाथ साफ कर गए। सुबह जब दुकानदारों ने ताला टूटा देखा तो उनकी पैरों तले की जमीन खिसक गई। जावर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देकर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार जावर जोड़ पर गुरुकृपा किराना व जनरल स्टोर्स, सांवरिया किराना दुकान, पांचाल किराना, पाटीदार स्टोर, खेड़ापति किराना दुकान संचालित हो रही है। दुकानदार मंगलवार की रात को दुकान में ताला लगाकर चले गए थे। इसी दौरान रात्रि में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ दिया और शटर को ऊंचा कर अंदर प्रवेश कर गए। दुकान को खंगालकर गल्ले में रखे नकदी, किराना आदि सामान को चोरी कर ले गए। शुरूआत में नकदी, सामान को मिलकर करीब डेढ़ लाख से अधिक की चोरी होने की बात सामने आई है।

तेल की कुप्पी तक ले गए चोर
गुरुकृपा दुकान के प्रोपराइटर महेंद्र परमार ने बताया कि साढ़े 11 हजार रुपए नकदी, चार तेल की बड़ी व छोटी झार को चोरी कर ले गए। 25 से 30 हजार की चोरी हुई है। पांचाल किराना दुकान के संचालक विनोद पांचाल की माने तो उनकी दुकान से 20 हजार के करीब चोरी हुई है। पाटीदार किराना दुकान के संचालक संतोष कुमार ने बताया कि 8 हजार रुपए नकदी चोरी गए हैं। जबकि किराना का सामान अलग है। सांवरिया के प्रोपराइटर कृपाल ङ्क्षसह ठाकुर की माने तो चोर 8 हजार 400 रुपए नकदी व अन्य किराना सामान ले गए। करीब 30 से 35 हजार रुपए की चोरी हुई है। खेड़ापति दुकान के देवकरण सिंह ने बताया कि उनकी दुकान में भी 30 हजार रुपए के करीब की चोरी हुई है।

डॉयल 100 का पाइंट
जिस जगह पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, वहीं पर 100 डॉयल का पाइंट है। यही से आसपास की 100 डायल के जरिए निगरानी रखी जाती है। ऐसे में सवाल भी खड़े हो गए हैं कि जब पाइंट से चंद कदम पर चोर वारदात को अंजाम दे जाते हैं तो कैसे 100 डॉयल से पुलिस गश्त कर रही है। पुलिस ने दुकानदारों की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ मामला कायम किया है। फिलहाल अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।