2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फोरलेन सड़क बनते ही सीवेज कंपनी चैम्बर के लिए खोद दी…

फोरलेन सड़क बनते ही सीवेज कंपनी चैम्बर के लिए खोद दी सड़क
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 20 Apr 2018, 4:44 PM IST

patrika news, sehore news, sadak, road accidents, sehore road, nagar nigam

सीहोर। शहर में सड़कों की तोड़—फोड़ कोई बड़ी बात नहीं है। आज यहां तो कल वहां सड़कों की मरम्मत होती रहती है। इस समय पुराने इंदौर-भोपाल फोरलेन का काम इस समय तेजी से चल रहा है। शहर के गंगा आश्रम से बस स्टैंड कलेक्ट्रेट रोड पर सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

इधर, फोरलेन निर्माण कंपनी ने बीएसएनएल कार्यालय के समक्ष फोरलेन का काम पूरा ही किया था, कि सीवेज कंपनी के कर्मचारियों ने फोरलेन मार्ग की खुदाई कर चैम्बर का काम किया जाने लगा।

इसे लेकर पीडब्ल्यूडी ने सीवेज कंपनी को नोटिस थमाया है। पीडब्ल्यू का कहना है कि रोड के निर्माण होने के बाद खुदाई की जा रही है। इससे रोड की गुणवत्ता में कमी आएगी।

सीवेज कंपनी और फोरलेन निर्माण कंपनी शुक्रवार को आमने-सामने आ गई। दरअसल, हुआ यूं कि फोरलेन निर्माण कंपनी द्वारा इस समय बस स्टैंड के पास रोड निर्माण का काम किया जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में बीएसएनएल कार्यालय के समक्ष एक तरफ के रोड का निर्माण कार्य किया गया था।

इधर, सुस्त पड़ी सीवेज निर्माण कंपनी के कर्मचारियों ने रोड का निर्माण होने के साथ ही रोड की खुदाई कर सीवेज चैम्बर का काम किया जाने लगा। पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर गोपाल राय ने कहा कि जब तक रोड का निर्माण कार्य नही हुआ, तब तक सीवेज कंपनी द्वारा चैंबर का काम पूरा नहीं किया गया।

जैसे ही रोड का निर्माण का काम हुआ, सीवेज कंपनी ने खुदाई कर दी। इससे सड़क की गुणवत्ता में कमी आएगी। इस तरह के कार्य किए जानेपर सीवेज कंपनी को नोटिस थमाया गया है।


सीवेज कंपनी का काम अंतिम चरणों में है। पीडब्ल्यूडी के रोड की खुदाई सीवेज कंपनी द्वारा किए जाने की जानकारी नहीं मिली है। अगर ऐसा होता है उन्हें सड़क निर्माण के पहले ही अपना काम पूरा करने का कहा जाएगा।
सुधीर कुमार सिंह, सीएमओ नगरपालिका सीहोर